logo khamenei

डॉक्टर कमाल ख़र्राज़ी की शहादत पर इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता का सांत्वना संदेश

डॉक्टर कमाल ख़र्राज़ी की शहादत पर इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता का सांत्वना संदेश

इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता ने, डॉक्टर कमाल ख़र्राज़ी की शहादत पर बयान जारी किया है।

बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम

इल्म और संस्कृति के मैदान में नुमायां उस्ताद और विदेश नीति के क्षेत्र में अनुभवी हस्ती जनाब डॉक्टर सैयद कमाल ख़र्राज़ी साहब की शहादत की ख़बर, यूनिवर्सिटियों के उस्तादों और इस्लामी गणराज्य सिस्टम के राजनैतिक अधिकारियों के लिए गर्व का दस्तावेज़ और दूसरी ओर अमरीकी और ज़ायोनी साम्राज्यवादियों और ईरान के इल्म, संस्कृति और सभ्यता के दुश्मनों के घटिया व्यवहार का शर्मनाक दस्तावेज़ है। उन्होंने अपनी उम्र का एक बड़ा हिस्सा सांस्कृतिक, प्रचारिक और विदेश मंत्रालय की ज़िम्मेदारी के मुख़्तलिफ़ क्षेत्रों में गुज़ारा और कॉग्नेटिव साइंस के नए मैदानों में काम करने के अलावा, विदेश संबंध की रणनीतिक परिषद में भी योगदान दिया। 

मैं मुल्क की सेवा करने वाली इस हस्ती और उनकी सम्मानीय पत्नी की शहादत पर मुल्क के अवाम, यूनिवर्सिटी बिरादरी, उनके चाहने वालों और उनके स्टूडेंट्स सहित प्रतिष्ठित ख़र्राज़ी परिवार ख़ास तौर पर जनाब आयतुल्लाह सैयद मोहसिन ख़र्राज़ी की सेवा में सांत्वना और बधाई पेश करता हूं और अल्लाह से उनके दर्जे की बुलंदी की कामना करता हूं। 

सैयद मुज्तबा ख़ामेनेई

10 अप्रैल 2026


 

10/04/2026

पश्चिमी सभ्यता में औरतों को "उपभोग की वस्तु" समझना और सुनियोजित रूप से उसका अमानवीयकरण करना (डिह्यूमनाइज़ेशन)