शहीद व मुजाहिद इमाम आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनेई के वैभवशाली अंतिम संस्कार के प्रोग्राम के आयोजन के लिए ज़िम्मेदार कमेटी की ओर से तीसरी अहम विज्ञप्ति

शहीद व मुजाहिद इमाम आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनेई के वैभवशाली अंतिम संस्कार के प्रोग्राम के आयोजन के लिए ज़िम्मेदार कमेटी की ओर से तीसरी अहम विज्ञप्ति

शहीद व मुजाहिद इमाम आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनेई के वैभवशाली अंतिम संस्कार के प्रोग्राम के आयोजन के लिए ज़िम्मेदार कमेटी की ओर से तीसरी अहम विज्ञप्ति जारी हुयी है।

बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम

और अहले ईमान में से कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने वह अहद व पैमान सच्चा कर दिखाया जो अल्लाह से किया था। सो उन में से कुछ वो हैं जो अपना वक़्त पूरा कर चुके हैं और कुछ उस (वक़्त) का इंतेज़ार कर रहे हैं और उन्होंने (अपनी रविश में) ज़रा भी तबदीली नहीं की। (सूरए अहज़ाबआयत-23)

इस्लामी जगत के अज़ीम धर्मगुरूइस्लामी इंक़ेलाब के बुद्धिमान रहबरसत्य व दृढ़ता के ध्वजवाहकमुजाहिद इमाम शहीद आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली हुसैनी ख़ामेनेई की शहादत के बाद पूरा इस्लामी जगत एक ऐसे महान रहबर की जुदाई में शोकाकुल है जिस ने अपनी बरकतों भरी ज़िंदगीसत्य की सरबुलंदीइस्लाम की रक्षाजनसेवा और इस्लामी जगत के मार्गदर्शन के लिए समर्पित कर दी थी। इस शहीद रहबर ने अपने ठोस ईमाननिष्ठापूर्ण जद्दोजेहददृढ़ताइलाही बसीरत के ज़रिए अज़ीज़ ईरान की आज़ादी और स्वाधीनता और इस्लामी जगत के सम्मान और मार्गदर्शन का परचम हमेशा बुलंद रखा। इस महान हस्ती का नाम और याद ईरानइस्लामी जगत और दुनिया भर के आज़ाद इंसानों की दिलों में हमेशा ज़िंदा रहेगी। 

 

मुजाहिद इमाम शहीद आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनेई की शहादत के बाद के प्रोग्रामों की केन्द्रीय प्रबंधन कमेटीइमाम महदी अलैहिस्सलामइस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई (अल्लाह उनका साया बाक़ी रखे) और सत्य के रास्ते से जुड़ी तमाम आज़ाद क़ौमों की सेवा में सांत्वना पेश करते हुएइस्लामी ईरान के वफ़ादार और पुरजोश अवामइस्लाम और इंक़ेलाब के तमाम चाहने वालों की भव्य शिरकत पर दिल से शुक्रिया और सराहना करती है। 

 

इस कमेटी के पूर्व एलान और निर्धारित प्रोग्रामों के मुताबिक़अज़ीज़ अवाम और सोगवारों को सूचित किया जाता है कि इस शहीद इमाम मुजाहिद और उन के शहीद घर वालों डॉक्टर मिस्बाहुल हुदा बाक़ेरी कनीसैयदा बुशरा हुसैनी ख़ामेनेईज़हरा हद्दाद आदिल और ज़हरा मोहम्मदी गुलपायगानी (रहमतुल्लाह अलैहिम) के पाक शवों की विदाईशवयात्रा और दफ़्न का प्रोग्राम इस प्रकार हैः

शनिवार 4 जूलाई और रविवार 5 जूलाई 2026 (बराबर 19 और 20 मोहर्रम 1448 हिजरी क़मरी) कोः

तेहरान में इमाम ख़ुमैनी मुसल्ला में पाक शवों को विदा करने का कार्यक्राम

 

सोमवार 6 जूलाई 2026 (बराबर 21 मोहर्रम 1448 हिजरी क़मरी) कोः

तेहरान में शवयात्रा

 

मंगलवार 7 जूलाई 2026 (बराबर 22 मोहर्रम 1448 हिजरी क़मरी) कोः 

पवित्र शहर क़ुम में शवयात्रा

 

गुरूवार 9 जूलाई 2026 (बराबर 24 मोहर्रम 1448 हिजरी क़मरी इमाम ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम की शहादत की पूर्व संध्या) कोः 

पवित्र शहर मशहद में शवयात्रा और इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के मुबारक रौज़े में तदफ़ीन 

 

तमाम आदरणीय अवामदुनिया भर के आज़ाद इंसानोंइस्लाम से श्रद्धा रखने वालों और ईरान से मोहब्बत रखने वालों को दावत दी जाती है कि वे इन शानदार प्रोग्रामों में शिरकत करके इस शहीद रहबर को श्रद्धांजलि पेश करें और उनकी अंतिम विदाई में भाग लें।

अंत में इस शानदार प्रोग्राम के आयोजन के लिए ज़िम्मेदार विभागों और पब्लिक संगठनों की व्यापक योजनाबंदी और प्रबंधन पर शुक्रिया अदा करते हुए यह बात ताकीद के साथ कही जाती है कि इन प्रोग्रामों के मुख्य मेज़बान और प्रबंधक ईरान के अवाम होंगेजो इस दुख के वास्तविक वारिस हैं और इंशा अल्लाह अवाम के एक बेमिसाल और शानदार जुलूस की मिसाल क़ायम करेंगे। 

इस संबंध में और तफ़सील अवाम के सामने पेश की जाएंगी।

इस्लामी इंक़ेलाब के शहीद रहबर की तक़रीरों और तहरीरों का संरक्षण व प्रकाशन विभाग

13 जून 2026

13/06/2026

शहीद व मुजाहिद इमाम आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनेई के वैभवशाली अंतिम संस्कार के प्रोग्राम के आयोजन के लिए ज़िम्मेदार कमेटी की ओर से तीसरी अहम विज्ञप्ति