इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनेई ने 17 फ़रवरी 2026 को पूर्वी आज़रबाइजान प्रांत और तबरेज़ शहर के अवाम से ख़ेताब में अमरीका से वार्ता, अमरीकियों की धमकियों सहित अनेक विषयों पर अहम बिंदु पेश किए। यह मुलाक़ात तबरेज़ के अवाम के 29 बहमन (18 फ़रवरी 1978) के आंदोलन की सालगिरह के उपलक्ष्य में हुयी। (1)
23/02/2026
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने 12 बहमन मुताबिक़ 1 फ़रवरी 2026 को इस्लामी इंक़ेलाब की 47वीं सालगिरह के जश्न के मौक़े पर अवाम के मुख़्तलिफ़ वर्ग के लोगों से ख़ेताब करते हुए, इस्लामी इंक़ेलाब, इमाम ख़ुमैनी के नेतृत्व, मुल्क के ताज़ा हालात और अमरीका के साथ जारी तनाव के बारे में अहम बिन्दु पेश किए।
11/02/2026
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई ने 17 जनवरी 2026 को पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहो अलैहि वआलेही वसल्लम की पैग़म्बरी के एलान की ईद की सालगिरह पर, जिसे ईदे बेसत कहते हैं, अपने बहुत अहम ख़ेताब में, बेसत के बहुत अहम पहलुओं पर रौशनी डाली। उन्होंने मुल्क में फ़ितना और दंगे की घटनाओं और उसमें अमरीका के रोल के बारे में बात की।
17/01/2026
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाह ने शुक्रवार 9 जनवरी 2026 को क़ुम के अवाम के ऐतिहासिक आंदोलन की सालगिरह पर, जिसकी तारीख़ 9 जनवरी 1978 है, क़ुम से आने वाले हज़ारों लोगों से ख़िताब में इस आंदोलन के नतीजे, उस वक़्त मुल्क के हालात, अवाम की आध्यात्मिक ताक़त, पिछले कुछ दिनों से मुल्क में जारी घटनाओं, ईरानी जवान नस्ल के कारनामों और अमरीका की अतीत और वर्तमान की काली करतूतों पर रौशनी डाली। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणराज्य इस वक़्त जितना ताक़तवर है, उसकी अतीत से तुलना नहीं की जा सकती।
15/01/2026
हज़रत अली अमीरुल मोमेनीन अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस और शहीद क़ासिम सुलैमानी की बरसी के मौके पर शहीद सुलैमानी और उनके साथी शहीदों के परिवारों और बारह दिन की जंग में शहीद हुए लोगों के परिवारों से 3 जनवरी 2026 की अपनी मुलाक़ात में रहबरे इंक़ेलाब ने मौलाए कायनात हज़रत अली अलैहिस्सलाम की महान शख़्सियत और विशेषताओं पर बात की। उन्होंने शहीद सुलैमानी की शख़्सियत और ख़ासियतों पर भी रौशनी डाली और साथ ही मौजूदा हालात व समस्याओं का जायज़ा लिया।
03/01/2026
महान धर्मगुरू आयतुल्लाह सैयद मोहम्मद हादी मीलानी पर कान्फ़्रेंस के प्रबंधकों ने 21 दिसम्बर 2025 को इस्लामी इंक़ेलाब के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई से मुलाक़ात की, इस मौक़े पर बात करते हुए आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने आयतुल्लाह मीलानी की हस्ती के बारे में बड़े दिलचस्प बिन्दु बयान किए और कुछ निर्देश दिए।(1)
21/12/2025
अलबुर्ज़ प्रांत के 5580 शहीदों पर सेमिनार के प्रबंधकों ने 16 दिसम्बर 2025 को इस्लामी इंक़ेलाब के नेता से मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात में इस्लामी इंक़ेलाब के नेता ने शहीदों की याद में सेमिनारों के आयोजन के मक़सद पर रौशनी डाली और कुछ निर्देश दिए।
16/12/2025
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई ने 11 दिसम्बर 2025 को हज़रत फ़ातेमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा के शुभ जन्म दिवस पर ज़ाकिरों, शायरों और मद्दाहों से मुलाक़ात में हज़रत फ़ातेमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा की शख़्सियत पर चर्चा की। उन्होंने प्रचारिक और मीडिया जंग के संबंध में कुछ निर्देश दिए। (1)
11/12/2025
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई ने 3 दिसम्बर 2025 को मुल्क की हज़ारों महिलाओं और लड़कियों की सभा में ख़ेताब करते हुए, महिला अधिकार, औरतों के संबंध में इस्लामी और पश्चिमी नज़रिए सहित बहुत अहम बिंदुओं पर चर्चा की।
03/12/2025
रहबरे इंक़ेलाब आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई ने 27 नवम्बर 2025 को ईरानी क़ौम से टेलीवाइज़्ड ख़ेताब किया। इस ख़ेताब में उन्होंने ईरान अमरीका से रिश्तों और बसीज फ़ोर्स के बारे में अहम बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
27/11/2025
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई ने 13 आबान मुताबिक़ 4 नवम्बर को विश्व साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर स्कूलों, विद्यालयों और यूनिवर्सिटियों के स्टूडेंट्स से 3 नवम्बर 2025 को अपने ख़ेताब में इस ऐतिहासिक दिन की अहमियत पर रौशनी डाली। उन्होंने अमरीका और इस्लामी गणराज्य के संबंधों के इतिहास और वर्तमान और भविष्य के संबंध में समीक्षात्मक बहस की।
11/11/2025
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई ने 22 अक्तूबर 2025 को आयतुल्लाह मीरज़ा मोहम्मद हुसैन नाईनी को श्रद्धांजलि पेश करने की कान्फ़्रेंस के प्रबंधकों से मुलाक़ात में आयतुल्लाह नाईनी की इल्मी शख़्सियत के अहम पहलुओं पर रौशनी डाली।
08/11/2025
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता ने सोमवार 20 अक्तूबर 2025 को सुबह इंटरनैश्नल साइंस ओलंपियाडों में मेडल हासिल करने और स्पोर्ट्स में चैंपियनशिप का ख़ेताब जीतने वाले जवावनों से मुलाक़ात की और सभा को ख़िताब किया।
23/10/2025
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई ने 23 सितम्बर 2025 मुताबिक़ 1 मेहर 1404 को नए ईरानी शिक्षा वर्ष के आग़ाज़ के मौक़े पर ईरानी क़ौम से टेलीविजन पर ख़िताब किया। आपने ईरानी बच्चों और नौजवानों की सलाहियत का ज़िक्र करते हुए, शिक्षा पर ख़ास तौर पर ध्यान देने की ताकीद की। आपने राष्ट्रीय एकता, परमाणु प्रोग्राम और अमरीका से वार्ता के सिलसिले में दो टूक अंदाज़ में अपनी पोज़ीशन को बयान किया।
04/10/2025
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनेई ने 7 सितम्बर 2025 को राष्ट्रपति और उनके मंत्रीमंडल के सदस्यों से मुलाक़ात में देश के मुद्दों और मुख्य नीतियों पर बात की। (1)
07/09/2025
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनेई ने 24 अगस्त 2025 को हज़रत इमाम अली रज़ा अलैहिस्सलाम के शहादत दिवस की सभा से ख़िताब करते हुए आठवें इमाम की ज़िंदगी में घटने वाले कुछ वाक़यों का ज़िक्र किया और साथ ही अहम राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर बात की। (1)
24/08/2025
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने 29 जुलाई 2025 को एक शोक कार्यक्रम में जो बारह दिवसीय जंग के शहीदों को श्रद्धांजलि पेश करने के लिए आयोजित किया गया था अपने संक्षितप्त ख़ेताब इस्लामी जुम्हूरिया के बारे में कुछ अहम बिंदु बयान किए।
29/07/2025
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई ने 16 जूलाई 2025 को न्यायपालिका के प्रमुख और अधिकारियों से मुलाक़ात में इस विभाग की अहमियत और ज़िम्मेदारियों के बारे में बात की। उन्होंने ज़ायोनी सरकार के अग्रेशन और उसके बाद ईरान की ऐतिहासिक जवाबी कार्यवाही के पहलुओं पर रौशनी डाली।
16/07/2025
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई ने 4 जून 2025 को इमाम ख़ुमैनी रहमतुल्लाह अलैह की 36वीं बरसी की सभा से ख़िताब में इस्लामी इंक़ेलाब के वास्तुकार की शख़्सियत पर चर्चा की। आपने ग़ज़ा और फ़िलिस्तीन के हालात और ईरान के न्युक्लियर मसले के संबंध में अहम बिन्दु बयान किए। (1)
04/06/2025
रहबरे इंक़िलाब आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामनेई ने 3 जून 2025 को हज़रत इमाम बाक़िर अलैहिस्सलाम के यौम-ए शहादत के मौक़े पर मजलिस-ए अज़ा के इख़्तिताम पर एक मुख़्तसर ख़िताब किया। आप ने अपने इस ख़िताब में इस नुक्ते पर रौशनी डाली कि कर्बला के वाक़ए के बाद इमाम अलैहिमुस्सलाम ने उम्मत की इस्लाह के लिए किस तरीक़े से काम किया। ख़िताब के कुछ हिस्से पेश किए जा रहे हैं।
03/06/2025
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने 28 मई 2025 को गृह मंत्री और प्रांतों के गवर्नरों से ख़ेताब में, भ्रष्टाचार से दूर रहते हुए जनसेवा और पदों से विशेष फ़रीज़ों को अदा करने के विषय पर, व्यक्तित्व का निर्माण करने वाली बात की।(1)
28/05/2025
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई ने 20 मई 2025 को पूर्व राष्ट्रपति शहीद रईसी और हेलीकाप्टर की दुर्घटना में उनके साथ शहीद होने वालों की पहली बरसी पर अपने ख़िताब में शहीद रईसी के इख़लास और गुणों को नमूना और सबक़ क़रार दिया।
20/05/2025
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई ने 17 मई 2025 को मुल्क के शिक्षकों से ख़िताब में इस वर्ग के लिए समाज में सम्मान व आदर का माहौल तैयार करने पर बल दिया और कुछ सुझाव पेश किए।(1)
17/05/2025
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई ने 12 मई 2025 को राहत व सहायता संस्थाओं के शहीदों पर राष्ट्रीय सेमिनार के आयोजकों से मुलाक़ात में इन संस्थाओं की अहमियत और योगदान के बारे में बात की।(1) स्पीच इस प्रकार है:
12/05/2025