इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता का, नजफ़ के वरिष्ठ धर्मगुरू आयतुल्लाह इस्हाक़ फ़य्याज़ के निधन पर सांत्वना संदेश
आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई ने एक पैग़ाम में, इराक़ के पवित्र शहर नजफ़ में वरिष्ठ धर्मगुरू आयतुल्लाह शैख़ इस्हाक़ फ़य्याज़ के निधन पर, सांत्वना पेश की और उन की इल्म, धार्मिक शिक्षा देने और प्रवचन के मैदान में सेवाओं की सराहना करते हुए, इस नुक़सान पर पवित्र शहर नजफ़ के उच्चस्तरीय मदरसों, उन के अनुयाइयों और श्रद्धालुओं, अफ़ग़ान क़ौम और उन के घर वालों की सेवा में सांत्वना पेश की।
इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता का सांत्वना संदेश इस प्रकार हैः
बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम
हम सिर्फ़ अल्लाह ही के लिए हैं और उसी की तरफ़ पलट कर जाने वाले हैं। (सूरए बक़रह, आयत-156)
आदरणीय वरिष्ठ धर्मगुरू आयतुल्लाह हाज शैख़ इस्हाक़ फ़य्याज के निधन की ख़बर से बहुत अफ़सोस हुआ और इस ख़बर से धार्मिक दर्सगाह, ख़ास तौर पर पवित्र नगर नजफ़ की धार्मिक दर्सगाह शोकाकुल है।
पवित्र शहर नजफ़ की धार्मिक दर्सगाहों में बरसों उनकी मौजूदगी और मरहूम आयतुल्लाह सैयद अबुल क़ासिम खूई (रह) जैसी वहाँ की बड़ी हस्तियों से उनका कस्बे फ़ैज़ करना, शिष्यों की तरबियत, किताबों का संकलन, इस दर्सगाह की इल्मी तरक़्क़ी पर कमांड, मोमिनों और अनुयाइयों में प्रवचन करना, इस वरिष्ठ धर्मगुरू की सेवाओं का ऐसा हिस्सा है जिसे भुलाया नहीं जा सकता और उस भले कर्म के असर बाक़ी रहेंगे, इंशा अल्लाह।
इस दर्दनाक नुक़सान पर, मैं, पवित्र शहर नजफ़ और इन मरहूम धर्मगुरू के सभी अनुयाइयों और श्रद्धालुओं ख़ास तौर पर निरंतर दृढ़ता दिखाने वाली अफ़ग़ान क़ौम, उन के आदरणीय परिजनों की सेवा में सांत्वना पेश करते हुए, अल्लाह से इन सौभाग्यशाली मरहूम के दर्जे की बुलंदी, अल्लाह के नेक बंदों के साथ महशूर होने और घर वालों के लिए सब्रे जमील और बेइंतेहा अज्र की दुआ करता हूं।
सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई
11 जून 2026
11/06/2026

