उच्चस्तरीय धार्मिक दर्सगाहों के जनकल्याण सेवा के केन्द्र के प्रबंधन बोर्ड के नए सदस्यों की नियुक्ति
इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई ने एक आदेश के ज़रिए उच्चस्तरीय धार्मिक मदरसों के जनकल्याण केन्द्र के प्रबंधन बोर्ड के नए सदस्यों को 5 साल के लिए नियुक्त किया।
हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन हुसैन रमीमियान, हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन मोहम्मद जाफ़र गीलानी, हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन मोहियुद्दीन मकारिम शीराज़ी, हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन क़दम अली इस्हाक़ियान और हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन मोहम्मद हुसैन एहसानी, क़ुम के धार्मिक शिक्षा केन्द्र के प्रशासनिक विभाग के प्रतिनिधि, ख़ुरासान के उच्च स्तरीय धार्मिक शिक्षा केन्द्र और जामेअतुल मुस्तफ़ा यूनिवर्सिटी के चांसलर, बोर्ड के नए सदस्यों के बतौर नियुक्त हुए।
पूर्व और मौजूदा सदस्यों की शिरकत से प्रोग्राम हुआ।
इस प्रोग्राम में बोर्ड के पूर्व सदस्यों और प्रमुख की सेवाओं की क़द्रदानी की गयी और नए सदस्यों के वोट से हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन हुसैन रहीमियान एक बार फिर इस बोर्ड के प्रमुख चुने गए।
10/06/2026
