शहीद व मुजाहिद इमाम आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनेई के शानदार अंतिम संस्कार के प्रोग्राम के आयोजन के लिए ज़िम्मेदार कमेटी की ओर से जारी दूसरी विज्ञप्ति
शहीद व मुजाहिद इमाम आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनेई के शानदार अंतिम संस्कार के प्रोग्राम के आयोजन के लिए ज़िम्मेदार कमेटी की ओर से दूसरी विज्ञप्ति जारी हुयी है।
बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम
शहीद व मुजाहिद इमाम आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनेई और इस्लामी इंक़ेलाब के रहबर की फ़ैमिली के शहीद सदस्यों के शानदार अंतिम संस्कार के प्रोग्राम के आयोजन के लिए, बड़े पैमाने पर अंजाम दी गयी योजनाबंदी के मद्देनज़र, सूचित किया जाता है कि इस संबंध में देशी विदेशी मीडिया में आने वाली किसी भी तरह की अटकलों की कोई मान्यता नहीं है।
इस्लामी क्रांति के शहीद रहबर की ओर से, इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की मोहर्रम के दस दिनों में मजलिसों के आयोजन पर ख़ास तवज्जोह की परंपरा और ईरान सहित दुनिया के सुदूर क्षेत्रों में उन दिनों अज़ादारी के आयोजन के मद्देनज़र, अपने दौर की इस बेमिसाल हस्ती का अंतिम संस्कार, मोहर्रम के दस दिन बाद, अज़ीज़ सोगवार अवाम के योग्य सेवा पहुंचाने के लिए ज़िम्मेदार तंत्रों और पब्लिक कमेटियों के बीच समनव्य से, किया जाएगा।
यह कमेटी, अंतिम संस्कार के प्रोग्राम की तफ़सील, उचित समय पर जारी करेगी।
इस्लामी इंक़ेलाब के शहीद रहबर की तक़रीरों और तहरीरों का संरक्षण व प्रकाशन विभाग
9 जून 2026
09/06/2026

