स्वयंसेवी बल बसीज के कमांडर शहीद ग़ुलाम रज़ा सुलैमानी की शहादत पर इस्लामी इंक़ेलाब के नेता का सांत्वना संदेश
स्वयंसेवी बल बसीज के कमांडर ब्रिगेडियर शहीद ग़ुलाम रज़ा सुलैमानी की शहादत पर इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई ने एक सांत्वना संदेश जारी किया है। यह संदेश इस प्रकार हैः
बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम
और अहले ईमान में से कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने वह अहद व पैमान सच्चा कर दिखाया जो अल्लाह से किया था। तो उन में से कुछ वे हैं जो अपना वक़्त पूरा कर चुके हैं और कुछ उस (वक़्त) का इंतेज़ार कर रहे हैं और उन्होंने (अपनी रविश में) ज़रा भी तबदीली नहीं की। (सूरए अहज़ाब, आयत-23)
स्वयंसेवी बल बसीज के कमांडर ब्रिगेडियर शहीद ग़ुलाम रज़ा सुलैमानी की शहादत की दुखद ख़बर से बहुत तकलीफ़ और दुख पहुंचा। मरहूम लंबी मुद्दत से अल्लाह की राह में जेहाद में सरगर्म थे और इस राह में उन्होंने बहुत से अनुभव हासिल किए थे। इस मुजाहिद कमांडर का क़त्ल, स्वयंसेवी बल बसीज की बहुत अहमियत और उस बेइंतेहा ख़ौफ़ की याद दिलाता है जो द्वेष रखने वाला घटिया दुश्मन इस से टकराव के संबंध में रखता है।
मैं इस दुखद मुसीबत पर इस ऊंचे दर्जे वाले शहीद के सम्मानीय घर वालों, आईआरजीसी में उन के सभी सहकर्मियों और सभी अज़ीज़ स्वयंसेवियों की सेवा में, जिन में सब से छोटा मैं ख़ुद हूं, सांत्वना पेश करता हूं और मुझे उम्मीद है कि अल्लाह इस अज़ीज़ शहीद को ऊंचा दर्जा अता फ़रमाएगा।
सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई
17 मार्च 2026
18/03/2026

