इस्लामी इंकेलाब के सर्वोच्च नेता के कार्यालय के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के प्रमुखः इराक़ी अवाम ने शहीद ख़ामेनेई की शवयात्रा में ऐतिहासिक कारनामा अंजाम दिया
इस्लामी इंकेलाब के सर्वोच्च नेता के कार्यालय के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के प्रमुख ने बल दिया कि इराक़ी अवाम ने शहीद ख़ामेनेई की शवयात्रा में ऐतिहासिक कारनामा अंजाम दिया है।
वरिष्ठ नेता का चयन करने वाली विशेषज्ञ असेंबली की अध्यक्ष कमेटी के सदस्य और इस्लामी इंक़ेलाब के कार्यालय के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के प्रमुख मोहसिन क़ुम्मी ने बग़दाद में शहीद आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई के चेहलुम के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले एक प्रोग्राम में कहा कि हम नजफ़े अशरफ़ के वरिष्ठ धर्मगुरुओं ख़ास तौर पर आयतुल्लाह सैयद अली सीस्तानी और इराक़ी अवाम का दिल की गहारई से शुक्रिया अदा करते हैं और उनकी क़द्रदानी करते हैं।
उन्होंने कहा कि इराक़ी अवाम ने जुलूसे जनाज़ा के प्रोग्राम में अपनी भरपूर शिरकत से इस्लामी और अवामी एकता का एक ऐतिहासिक कारनामा अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि इराक़ी क़ौम से इस्लामी गणराज्य ईरान के वरिष्ठ नेता की मोहब्बत ऐसी हक़ीक़त है जिसका इनकार नहीं किया जा सकता।
मोहसिन क़ुम्मी ने आगे कहा कि दोनों मुल्कों के दरमियान सभ्यता के लेहाज़ से गहरे संबंधों और आस्था के लेहाज़ से एकता के मद्देनज़र इराक़ से ईरान के संबंध, किसी भी दूसरे मुल्क के साथ ईरान के संबंध से अलग हैं।
25/08/2026

