22 बहमन (11 फ़रवरी) को ईरानी क़ौम के कारनामे पर इस्लामी इंक़ेलाब के नेता का शुक्रिए का पैग़ाम
आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनेईः अज़ीज़ ईरानी क़ौम! आप ने दुश्मन को मायूस कर दिया
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता ने 22 बहमन (11 फ़रवरी 2026) को इस्लामी इंक़ेलाब की 47वीं सालगिरह के मौक़े पर पूरे मुल्क में निकाली गयी रैलियों में अवाम की दसियों लाख की तादाद में शिरकत का शुक्रिया अदा करते हुए एक पैग़ाम जारी किया है।
पैग़ाम इस तरह हैः
बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम
लाहौला वला क़ुव्वता इल्ला बिल्लाहिल अलीयिल अज़ीम
ईरान के अज़ीज़ अवाम!
आप ने कल 22 बमहन (11 फ़रवरी) को एक महान कारनामा अंजाम दिया। आप ने ईरान का सिर ऊंचा कर दिया, हमेशा की तरह इस्लामी गणराज्य का साथ दिया और उसकी ताक़त को बढ़ाया। वे दुश्मन जो अपने बयानों में अपनी योजनाबंदियों में, ईरानी क़ौम से घुटने टिकवाने के इच्छुक हैं, मायूस हो गए। आप ने कल यह महान कारनामा अल्लाह की मदद से अंजाम दिया और अल्लाह ऐसी महान शिरकत और ऐसे महान क़दम का अज्र, क़ौम को अता करेगा जो उसकी और इज़्ज़त, और ताक़त और स्वाधीनता होगी, इंशा अल्लाह।
कोशिश की जाए कि हम राष्ट्रीय एकता और एकजुटता को बनाए रखें, हम सभी इस की कोशिश करें। यह राष्ट्रीय एकता बहुत मूल्यवान है, बहुत क़ीमती है। एक पूरी क़ौम सड़कों पर आ जाए, एक ही बात करे, एक ही नारे लगाए, एक ही मुतालबा दोहराए, यह बहुत क़ीमती है। लोग इस बात का प्रदर्शन करें कि वे व्यावहारिक तौर पर मैदान में मौजूद हैं और फ़ख़्र से अपने दुश्मन को अपनी पहचान और शख़्सियत दिखा सकते हैं। मैं पूरी ईरानी क़ौम का शुक्रिया अदा करता हूं और कल दसियों लाख की तादाद में उस शानदार और देशव्यापी रैली में शिरकत करने वाले एक एक शख़्स की सेवा में अपना असंख्य दुरूद और सलाम पेश करता हूं।
आप सब पर सलाम और अल्लाह की रहमत और बर्कत हो।
22 फ़रवरी 2026
12/02/2026





