इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनेई की शहादत पर इराक़ के वरिष्ठ धर्मगुरू आयतुल्लाह सीस्तानी का सांत्वना संदेश
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनेई की शहादत पर इराक़ के वरिष्ठ धर्मगुरू आयतुल्लाह सीस्तानी का सांत्वना संदेश भेजा है।
11 रमज़ान मुबारक 1447 बराबर 1 मार्च 2026
बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम
इन्ना लिल्लाहे वइन्ना इलेहै राजेऊन
गहरे दुख के साथ इस्लामी गणराज्य के महान नेता हज़रत आयतुल्लाह आक़ाए ख़ामेनेई (रिज़वानुल्लाह अलैह) की शहादत पर, ईरान के शरीफ़ अवाम और दुनिया के मुसलमानों की सेवा में सांत्वना पेश करता हूं।
इस महान हस्ती का इस्लामी गणराज्य के सिस्टम में बरसों से ऊंचा स्थान और अद्वितीय रोल, सब पर उजागर है।
इस बात में शक नहीं कि दुश्मन, इन्हें शहीद और मुल्क पर बड़े पैमाने पर हमला करके, अज़ीज़ ईरान को नुक़सान पहुंचाना चाहते हैं।
इस सरज़ीम के महान राष्ट्र से अपेक्षा है कि वह इस कठिन और संवेदनशील हालात में राष्ट्रीय एकता और समरस्ता को बनाए रखते हुए, हमलावरों को उनके बुरे लक्ष्य साधने नहीं देगा।
अल्लाह से इस सौभाग्यशाली मरहूम के ऊंचे दर्जे और अल्लाह की रज़ामंदी और सभी दुखी लोगों के लिए सब्रे जमील और बेमुशार अज्र की दुआ करता हूं।
हर ताक़त और बदलाव का स्रोत, महान और अज़ीम अल्लाह के सिवा कोई नहीं है।
11 रमज़ान मुबारक 1447 हिजरी क़मरी बराबर 1 मार्च 2026
अली अलहुसैनी अस्सीस्तानी
01/03/2026

