स्वयं सेवियों के नाम सुप्रीम लीडर का संदेशः आप देश की सभी समस्याओं में प्रभावी और मुश्किल दूर करने वाले हो सकते हैं।

स्वयं सेवियों के नाम सुप्रीम लीडर का संदेशः आप देश की सभी समस्याओं में प्रभावी और मुश्किल दूर करने वाले हो सकते हैं।

 

इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर ने स्वयं सेवी फ़ोर्स (बसीज) सप्ताह के उपलक्ष्य में एक संदेश में कहा है कि देश की सभी समस्याओं का हल, ऊंचे हौसले, अक़्लमंदी, सही सोच और अल्लाह पर भरोसे से मुमकिन है।

आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई ने अपने संदेश में बसीज सप्ताह की मुबारकबाद पेश करते हुए ऊंचे हौसले, अक़्लमंदी, सही सोच और अल्लाह पर भरोसे को देश की समस्याओं पर क़ाबू पाने के आज़माए जा चुके साधनों में शुमार किया।

सुप्रीम लीडर के संदेश का अनुवाद इस प्रकार हैः

अल्लाह के नाम से जो बहुत दयावान और मेहरबान है।

बसीज सप्ताह सभी को मुबारक हो, ख़ासकर इस फ़ोर्स में शामिल होने वाले नए ऊर्जावान जवानों को, जो अपने से पहले वाली पीढ़ी की तरह महान इमाम ख़ुमैनी के सपूत हैं।

मेरे प्यारो! अपनी क़द्र को पहचानिए और जान लीजिए कि ऊंचे हौसले, अक़्लमंदी व सही सोच की छाया में और जानकार व शक्तिशाली अल्लाह पर भरोसे के साथ आप देश व राष्ट्र की सभी सार्वजनिक समस्याओं में प्रभावी व मुश्किलों को दूर करने वाले हो सकते हैं। यह ईरानी राष्ट्र का कई दशकों का अनुभव है।

वस्सलामो अलैकुम व रहमतुल्लाहे व बरकातोह

सैयद अली ख़ामेनेई 24 नवम्बर 2021

24/11/2021

यहाँ आने वाले सभी अज़ीज़ों को सलाम...