जनाब अली शमख़ानी इस्लामी व्यवस्था की हित समीक्षक काउंसिल के सदस्य और रहबरे इंक़ेलाब के सियासी सलाहकार नियुक्त

जनाब अली शमख़ानी इस्लामी व्यवस्था की हित समीक्षक काउंसिल के सदस्य और रहबरे इंक़ेलाब के सियासी सलाहकार नियुक्त

रहबरे इंक़ेलाब आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई ने एक फ़रमान जारी करके जनाब अली शमख़ानी को इस्लामी व्यवस्था हित समीक्षक काउंसिल (Expediency Discernment Council) का सदस्य और रहबरे इंक़ेलाब का सियासी सलाहकार नियुक्त किया।  फ़रमान इस तरह हैः

जनाब शमख़ानी

आपको इस्लामी व्यवस्था की हित समीक्षक काउंसिल (Expediency Discernment Council)

का सदस्य और रहबरे इंक़ेलाब का सियासी सलाहकार नियुक्त करता हूं। अल्लाह से आपकी कामयाबियों के लिए दुआ करता हूं।

सैयद अली ख़ामेनेई

22 मई 2023

22/05/2023