यह अध्यात्मिक दर्जा, यह विशाल क्षितिज, यह ऊंची चोटी पूरी कायनात की औरतों के सामने है। हज़रत फ़ातेमा ज़हरा महानता की इतनी ऊंची चोटी पर हैं और पूरी दुनिया की औरतों को ख़ेताब करती हैं और उन्हें इस रास्ते पर चलने की दावत देती हैं। इमाम ख़ामेनेई 16 जनवरी 1990
25/11/2025
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता के बेटे 1 अक्तूबर की सुबह तेहरान में हिज़्बुल्लाह के दफ़्तर पहुंचे और उन्होंने इस आंदोलन के प्रतिनिधि जनाब सफ़ीउद्दीन से मुलाक़ात करके हिज़्बुल्लाह के जनरल सेक्रेटरी, महान मुजाहिद व प्रतिरोध के मोर्चे के ध्वजवाहक हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन सैयद हसन नसरुल्लाह और उनके शहीद साथियों की शहादत के दुखद वाक़ए पर आयतुल्लाह ख़ामेनेई की ओर से संवेदना और मुबारकबाद पेश की और शहीदों की पाकीज़ा रूह के लिए क़ुरआन तथा सूरए फ़ातेहा पढ़ा।
02/10/2024
रहबरे इंक़ेलाब आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई ने 12वीं संसद का कार्यकाल शुरू होने के मौक़े पर एक संदेश जारी किया जो 27 मई 2024 को सदन में पढ़ा गया।
27/05/2024
इस्लामी इंक़ेलाब के वरिष्ठ नेता का चयन करने वाली विशेषज्ञ असेंबली का छठा दौर 21 मई 2024 को इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई के पैग़ाम के साथ शुरू हुआ। इस पैग़ाम को उनके दफ़्तर के प्रमुख हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन मोहम्मदी गुलपायगानी ने विशेषज्ञ असेंबली में पढ़ा। पैग़ाम इस तरह हैः
21/05/2024
सलाम और रहमत हो इस वाक़ए के शहीदों पर और लानत व धिक्कार हो ज़ालिम हुकूमत के अधिकारियों पर इस्लाम के बहादुर व त्यागी कमांडर जनरल मोहम्मद रज़ा ज़ाहेदी अपने साथी मुजाहिद मोहम्मद हादी हाज रहीमी के साथ, क़ाबिज़ व घृणित ज़ायोनी हुकूमत की आपराधिक कार्यवाही का शिकार होकर शहीद हो गए। अल्लाह और उसके औलिया का सलाम और रहमत उन पर हो और इस वाक़ए के दूसरे शहीदों पर हो और ज़ालिम व अतिक्रमणकारी हुकूमत के अधिकारियों पर लानत व धिक्कार हो। जनरल ज़ाहेदी और उनके साथ अन्य लोगों की शहादत पर रहबरे इंक़ेलाब के पैग़ाम का एक भाग 2 अप्रैल 2024
02/04/2024
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई ने आईआरजीसी के सीनियर कमांडर जनरल मोहम्मद रज़ा ज़ाहेदी और उनके कुछ साथी मुजाहिदों की क़ाबिज़ व घृणित ज़ायोनी हुकूमत के हाथों शहादत पर एक पैग़ाम जारी करके कहा है कि हम अल्लाह की मदद से उन्हें इस जुर्म और इसी तरह के दूसरे जुर्मों पर पछताने पर मजबूर कर देंगे।
02/04/2024
आयतुल्लाहिल उज़मा सैय्यद अली ख़ामेनेई ने बुज़ुर्ग धर्मगुरू हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन अलहाज शैख़ मोहसिन अली नजफ़ी के इंतेक़ाल पर एक पैग़ाम जारी करके, पाकिस्तान के उलमा और मदरसों को ताज़ियत पेश की।
11/01/2024
ईरान के स्कूली बच्चों के पत्र के जवाब में इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने अरबईन की पैदल ज़ियारत के बारे में कुछ नसीहतें कीं।
02/09/2023
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता ने ईरान की अंडर-21 टीम को वॉलीबॉल का वर्ल्ड चैम्पियन बनने पर बधाई दी है।
17/07/2023
रहबरे इंक़ेलाब आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई ने एक फ़रमान जारी करके जनाब अली शमख़ानी को इस्लामी व्यवस्था हित समीक्षक काउंसिल (Expediency Discernment Council) का सदस्य और रहबरे इंक़ेलाब का सियासी सलाहकार नियुक्त किया। फ़रमान इस तरह हैः
22/05/2023
रहबरे इंक़ेलाब आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई ने संविधान के आर्टिकल 176 के तहत एक फ़रमान जारी करके जनरल अली अकबर अहमदियान को नेश्नल सेक्युरिटी की सुप्रीम काउंसिल में अपना नुमाइंदा नियुक्त किया। फ़रमान इस तरह हैः
22/05/2023
मुझे ख़ुशी होगी अगर मैं किताब ʺसेल नंबर-14ʺ के ज़रिए आपसे संपर्क बना पाया हूंगा। वेनेज़ोएला की राजधानी काराकास में किताब ʺसेल नंबर-14ʺ के स्पेनिश ट्रांसलेशन के रिलीज़ होने के प्रोग्राम में पूरी दुनिया के स्पेनिश भाषियों के नाम इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैय्यद अली ख़ामेनेई का पैग़ाम जारी किया गाय। किताब ʺसेल नंबर-14ʺ अमरीका की पिट्ठू पहलवी सरकार के ख़िलाफ़ संघर्ष के ज़माने में जेल और जिलावतनी के दौर में आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई की आपबीती बयान करती है। इस्लामी इंक़ेलाब के नेता का पैग़ाम इस तरह है:
11/03/2023