शहीद ख़ामेनेई औरत की मौजूदा स्थिति को किस नज़र से देखते थे और इस संबंध में क्या हल पेश करते थे?एक मूल मुद्दा जिस पर बात करने और जिसे पेश करने में हमारे शहीद नेता बहुत दिलचस्पी रखते थे और ख़ास तौर पर महिलाओं के साथ अपनी चर्चा में इस पर बात करना चाहते थे "महिलाओं" का मुद्दा था। मैं उन का एक संक्षिप्त कथन पेश करना चाहती हूं ईरानी महिलाओं की एक सभा में 22 मई 2011 को उन्होंने महिलाओं के संकट के बारे में बात की थी।
11/04/2026