आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने सोमवार की सुबह टीवी पर एक पैग़ाम में, 22 बहमन (11 फ़रवरी) को ईरानी क़ौम की ताक़त और इज़्ज़त के प्रदर्शन का दिन बताया और इस बात पर बल देते हुए कि इस दिन की रैलियों में अवाम की मौजूदगी और इस्लामी गणराज्य से उनकी वफ़ादारी का इज़हार, दुश्मन के ईरान और राष्ट्रीय हितों के ख़िलाफ़ ललचायी नज़र से पीछे हटने का सबब होगा, कहाः 22 बहमन को अपने इरादे और दृढ़ता से दुश्मन को मायूस कर दीजिए।
09/02/2026
इस्लामी इंक़ेलाब की कामयाबी की 47वीं सालगिरह के जश्न शुरू होने के पहले दिन 1 फ़रवरी 2026 की सुबह, आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने तेहरान के इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में अवाम के मुख़्तलिफ़ वर्ग के हज़ारों लोगों से मुलाक़ात की।
01/02/2026
इस्लामी इंक़ेलाब के वरिष्ठ नेता की हमेशा की तरह इस साल भी इस्लामी क्रांति के संस्थापक इमाम ख़ुमैनी रहमतुल्लाह अलैह के रौज़े में हाज़िरी और उनके लक्ष्यों के प्रति अपनी वफ़ादारी के एलान के साथ ही शनिवार से इस्लामी इंक़ेलाब की कामयाबी की 47वीं सालगिरह और स्वतंत्रता प्रभात के जश्न का आग़ाज़ हो गया।
31/01/2026