इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने, अमीरुल मोमेनीन हज़रत अली अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस और शहीद क़ासिम सुलैमानी, अबू महदी अलमुहन्दिस और उनके साथियों की शहादत की छठी बरसी पर शनिवार 3 जनवरी 2026 की सुबह, तेहरान के इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में, 12 दिवसीय जंग के शहीदों के घर वालों से मुलाक़ात की।
03/01/2026
अमीरुल मोमेनीन हज़रत अली अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस पर शनिवार 3 जनवरी 2026 की सुबह, तेहरान के इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में, शहीद क़ासिम सुलैमानी के घर वालों, उन के साथ शहीद होने वाले साथियों के घर वालों और 12 दिवसीय जंग के कुछ शहीदों के घर वालों ने इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई से मुलाक़ात की।
03/01/2026
हज़रत अली अमीरुल मोमेनीन अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस और शहीद क़ासिम सुलैमानी की बरसी के मौके पर शहीद सुलैमानी और उनके साथी शहीदों के परिवारों और बारह दिन की जंग में शहीद हुए लोगों के परिवारों से 3 जनवरी 2026 की अपनी मुलाक़ात में रहबरे इंक़ेलाब ने मौलाए कायनात हज़रत अली अलैहिस्सलाम की महान शख़्सियत और विशेषताओं पर बात की। उन्होंने शहीद सुलैमानी की शख़्सियत और ख़ासियतों पर भी रौशनी डाली और साथ ही मौजूदा हालात व समस्याओं का जायज़ा लिया।
03/01/2026
अगर ईरानी क़ौम और मुसलमान क़ौमें इस महान इंसान और पैग़म्बरे इस्लाम के बाद सबसे श्रेष्ठ हस्ती से फ़ायदा उठाना चाहती हैं तो नहजुल बलाग़ा ज़्यादा से ज़्यादा पढ़ें।
21/03/2025
कोई भी ख़ुद की हज़रत अली अलैहिस्सलाम से तुलना नहीं कर सकता लेकिन सभी उस चोटी की ओर बढ़ सकते हैं। अमीरुल मोमेनीन आदर्श हैं। इमाम ख़ामेनेई 21 मार्च 2001
14/01/2025
अमीरुल मोमेनीन अलैहिस्सलाम की शख़्सियत के ख़ुबसूरत पहलुओं में से एक, इंसाफ़ है। उनकी ज़िंदगी और बातों में इंसाफ़ इतनी अहमियत रखता है कि अमीरुल मोमेनीन अलैहिस्सलाम की पूरी हुकूमत पर इसका प्रभाव पड़ा है। इमाम ख़ामेनेई 7 जनवरी 1993
14/01/2025
अमीरुल मोमेनीन की हस्ती को शिया-सुन्नी और इस्लामी मतों के बीच मतभेद की बुनियाद न बनाइये। अमीरुल मोमेनीन की हस्ती एकता का बिंदु है न कि फूट का। इमाम ख़ामेनेई 5 नवम्बर 2004
14/01/2025
अमीरुल मोमेनीन अलैहिस्सलाम सत्ता, हुकूमत और शासन के पूरे दौर में जो अल्लाह ने उनके अख़्तियार में दिया, समाज के सबसे कमज़ोर वर्ग की चिंता में लगे रहे...ग़रीब के घर जाते हैं, यतीम बच्चे को अपने हाथ से खाना खिलाते हैं। इमाम ख़ामेनेई 27 दिसम्बर 1992
13/01/2025
अमीरुल मोमेनीन का राजनैतिक व्यवहार उनके आध्यात्मिक और अख़लाक़ी व्यवहार से अलग नहीं है; अमीरुल मोमेनीन की नीति में अध्यात्म और अख़लाक़ शामिल है, हक़ीक़त में उसका स्रोत हज़रत अली का अध्यात्म और उनका अख़लाक़ है। इमाम ख़ामेनेई 11 सितम्बर 2009
12/01/2025
अमीरुल मोमेनीन ने हुकूमत क़ुबूल करने के लम्हे से मेहराबे इबादत में सर पर तलवार लगने तक एक दिन और एक लम्हा ऐसा नहीं गुज़ारा जिसमें आप उस हक़ और हक़ीक़त का मुतालबा करने से पीछे हटे हों जिसके लिए इस्लाम आया। न कोई रियायत, न तकल्लुफ़, न लेहाज़, न ख़ौफ़, न कमज़ोरी कुछ भी उनके आड़े नहीं आया। इमाम ख़ामेनेई 28 जुलाई 2007
01/04/2024
अमीरुल मोमेनीन अलैहिस्सलाम की पूरी ज़िंदगी सरापा ख़ालिस जेहाद है। बचपन में इस्लाम लाने से लेकर 63 साल की उम्र में शहादत तक ज़िंदगी का एक भी लम्हा ख़ालिस जेहाद से ख़ाली नहीं। इस्लाम के इतिहास में इतनी सेवाएं करने वाली कोई और हस्ती नहीं है। इमाम ख़ामेनेई 20 मई 1987
01/04/2024