अवाम के विभिन्न वर्गों की शिरकत और इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता की तरफ़ से
ज़ैनबिया में हज़रत फ़ातेमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में आख़िरी रात के शोक कार्यक्रम का आयोजन
हज़रत फ़ातेमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में पांचवी व आख़िरी रात का शोक कार्यक्रम, शनिवार 14 नवम्बर 2026 को तेहरान में शहीद रहबर के शहादत स्थल के क़रीब स्थित ज़ैनबिया (इमामबाड़े) में आयोजित हुआ, जिसमें शहीदों के घर वालों सहित हज़ारों की तादाद में अज़ादारों ने शिरकत की।
यह प्रोग्राम मग़रिब और इशा की नमाज़ के तुरंत बाद शुरू हुआ, जिसके बाद जनाब मुर्तुज़ा ताहेरी ने हज़रत फ़ातेमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा की शान का मर्सिया पढ़ा।
उसके बाद हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन मोहम्मद रज़ा आबदीनी ने मजलिस पढ़ी। उन्होंने हज़रत इमाम महदी के ज़ाहिर होने के विषय से किसी भी घटना के जुड़ने को उस घटना की कठिनाइयों और मुसीबतों को आसानी से बर्दाश्त करने का सबब बताया और इस बात पर बल देते हुए कि हज़रत अली अलैहिस्सलाम का हज़रत ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा की शहादत की मुसीबत को बर्दाश्त करना और कर्बला के वाक़ए की मुसीबत को बर्दाश्त करना भी इसी परिप्रेक्ष्य में है, कहाः महाशैतान -अमरीका- के हाथों इस्लामी इंक़ेलाब के शहीद रहबर की शहादत की मुसीबत को बर्दाश्त करना ईरानी अवाम के लिए इस लिए संभव हुआ क्योंकि यह, इमाम महदी अलैहिस्सलाम के प्रकट होने के विषय से, जुड़ी है और इसी कारण यह शहादत अवाम के आंदोलन करने और उनकी जागरुकता बढ़ने तथा दुश्मनों की मक्कारी उन्हीं पर पलटने की पृष्ठिभूमि बनी है।
मजलिस के बाद जनाब महदी रसूली ने हज़रत फ़ातेमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा और ईरान के शहीद आक़ा के शोक में मसाएब और नौहा पढ़ा।
14/11/2026


