इस्लामी इंक़ेलाब के शहीद रहबर आयतुल्लाह सैयद अली हुसैनी ख़ामेनेई और उनके परिवार के शहीदों के जनाज़े नजफ़ पहुंचे

इस्लामी इंक़ेलाब के शहीद रहबर आयतुल्लाह सैयद अली हुसैनी ख़ामेनेई और उनके परिवार के शहीदों के जनाज़े नजफ़ पहुंचे

मंगलवार की रात को इस्लामी इंक़ेलाब के शहीद रहबर आयतुल्लाह सैयद अली हुसैनी ख़ामेनेई और उनके परिवार के शहीदों के जनाज़े लिए हवाई जहाज़, नजफ़ एयरपोर्ट पहुंचा, जहाँ जनाज़े के स्वागत के लिए ईरान के राष्ट्रपति सहित आला अधिकारी और हस्तियां पहलो ही पहुंच चुकी थीं।

ईरानी शिष्टमंडल के एयरपोर्ट पहुंचने पर, उनके स्वागत के लिए इराक़ी प्रधान मंत्री अली अज़्ज़ैदी नजफ़ एयरपोर्ट स्वागत के लिए पहुंचे। 

इस्लामी इंक़ेलाब के शहीद रहबर आयतुल्लाह सैयद अली हुसैनी ख़ामेनेई और उनके परिवार के शहीदों के जनाज़े को नजफ़ एयरपोर्ट पर उस विशेष स्थान पर रखा गया जिसे श्रद्धांजलि देने के लिए तैयार किया गया था। इस स्थान पर श्रद्धालुओं ने शहीद रहबर के जनाज़े के ताबूत को अपने हाथों में उठाया और नौहाख़ान ने अरबी में नौहा पढ़ा। 

श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद, शहीद रहबर के जनाज़े को विशेष गाड़ी में रखा गया जो उनके पाकीज़ा शव को नजफ़ में अमीरुल मोमेनीन के रौज़े ले जाने के लिए तैयार खड़ी थी। 

ग़ौरतलब है कि बुधवार को नजफ़ और कर्बला में शहीद रहबर की नमाज़े जनाज़ा पढ़ी जाएगी।

 

07/07/2026