शहीद रहबर के शहादत स्थल के क़रीब छठी और आख़िरी मजलिस का आयोजन

शहीद रहबर के शहादत स्थल के क़रीब छठी और आख़िरी मजलिस का आयोजन

इस्लामी इंक़ेलाब के शहीद रहबर आयतुल्लाहिल उज़्मा इमाम ख़ामेनेई के शहादत स्थल के पड़ोस में 11 मोहर्रम की रात को, (जो इमाम ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम की शहादत की पूर्व संध्या है) शहीदों के सरदार हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की आज़ादारी के तहत छठी और आख़िरी मजलिस का आयोजन हुआ, जिस में हज़ारों की तादाद में श्रद्धालुओं नें भाग लिया।

इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेईइस साल की इन मजलिसों का आयोजन करा रहे हैं।

हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन इब्राहीमियान ने मजलिस पढ़ी। उन्होंने अज़ादारी की सभाओं का ज़रूरी नतीजा, बौद्धिक विकास और दिलों का नर्म होना बताया। 

जनाब मंसूर अर्ज़ी, मोहम्मद रज़ा ताहेरी और हुसैन ताहेरी ने कर्बला के शहीदों को पेश आने वाली मुसीबतों का ज़िक्र किया और नौहा पढ़ा।

26/06/2026