logo khamenei

जनसंख्या में वृद्धि अभियान में सक्रिय कार्यकर्ताओं के सामूहिक ख़त पर इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता का जवाब

जनसंख्या में वृद्धि अभियान में सक्रिय कार्यकर्ताओं के सामूहिक ख़त पर इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता का जवाब

इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा ख़ामेनेई ने, जनसंख्या के क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ताओं की ओर से मोहब्बत के एहसास और इस्लामी इंक़ेलाब के महान रहबर की शहादत पर सांत्वना संदेश पर आधारित ख़त के जवाब में, आबादी बढ़ाने के मिशन और इस्लामी ईरान की ताक़त और सभ्यता से उस के संबंध की ओर इशारा किया और जनसंख्या के क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ताओं पर बच्चे पैदा करने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दिन ब दिन कोशिश बढ़ाने पर बल दिया।

राष्ट्रीय जनसंख्या दिवस पर इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता का पैग़ाम इस प्रकार हैः

बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम

जनसंख्या के क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ताओं को सलाम और उन की ओर से मोहब्बत के एहसास की अभिव्यक्ति और ज़िम्मेदारी की भावना का शुक्रिया

तीसरे पाकीज़ा डिफ़ेंस की क़ीमती उपलब्धियों में और क़ौम के बेमिसाल आंदोलन की नेमत जो सब पर ज़ाहिर हो चुकी हैबड़ी और प्रभावी ताक़त के ऊंचे दर्जे पर पहुंचना है। इस बात में शक नहीं कि इस स्थिति का जारी रहना और इस से भी ऊंचे दर्जे हासिल होने काआबादी के मसले से सीधा संबंध है। आबादी बढ़ाने की अनिवार्यता को कभी विगत की कुछ नीतियों से उत्पन्न कमी की भरपाई की ज़रूरत के तौर पर देखा जाता हैलेकिन इस के अतिरिक्त सही नीति की गंभीरता से पैरवी और आबादी में निश्चित तौर पर वृद्धि से महान ईरानी क़ौमबड़े रोल निभाने और रणनैतिक छलांग लगाने और इस्लामी ईरान की नई सभ्यता को जन्म देने की दिशा में ऊंचे क़दम उठाने में सक्षम हो जाएगी। इसलिए जनसंख्या के क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ताओं की दिन ब दिन बढ़ती कोशिश और बच्चे पैदा करने की संस्कृति को बढ़ावा देने का इस उज्जवल भविष्य को हासिल करने की दिशा में प्रभावी असर हो सकता है। 

दूसरी ओर यह मसलाहमारे महान रहबर (अल्लाह उन के दर्जे बुलंद करे) की बड़ी चिंताओं में रहा है कि जिसका वह बहुत सी सार्वजिनक और प्राइवेट मुलाक़ातों और बैठकों में ज़िक्र करते थे और इसी तरह इसे सिस्टम के रणनैतिक लेहाज़ से सब से अहम मसलों में समझा जाए। उम्मीद है कि आप अज़ीज़ों की निष्ठावान कोशिशें हमारे सरपरस्त हज़रत इमाम महदी (अल्लाह उन्हें जल्द ज़ाहिर करे) की दुआओं की पनाह में अच्छे नतीजे लाएंगीइंशा अल्लाह।

सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई

19 मई 2026

19/05/2026

किताब "ख़ूने दिली के लाल शुद" न्याय की दूत, ज़िंदगी की किताब, इस्लामी इंक़ेलाब को पहचानने का बेहतरीन स्रोत