logo khamenei

12 जनवरी की देश व्यापी रैलियों पर महान ईरानी राष्ट्र को क़द्रदानी का संदेश

12 जनवरी की देश व्यापी रैलियों पर महान ईरानी राष्ट्र को क़द्रदानी का संदेश

रहबरे इंक़ेलाब आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने आज 12 जनवरी 2026 को पूरे देश में ज़बरदस्त रैलियां निकालने और इतिहास रचने के महान ईरानी राष्ट्र के बेजोड़ कारनामे की क़द्रदानी करते हुए कहा है कि ईरानी राष्ट्र ने दुश्मनों को अपना वुजूद, अपनी ताक़त और अपनी पहचान अच्छी तरह दिखा दी है और यह अमरीकी नेताओं के लिए एक वार्निंग थी कि वे अपनी धोखे बाज़ियों से बाज़ आ जाएं और ग़द्दार एजेंटों से आस न रखें। ईरानी राष्ट्र के नाम इस्लामी इंक़ेलाब के नेता का संदेश इस प्रकार हैः

बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम

महान ईरानी राष्ट्र!

आपने आज एक बड़ा कारनामा किया और इतिहास रच दिया। ज़बरदस्त और फ़ौलादी इरादे से भरी इन रैलियों ने विदेशी दुश्मनों की उस साज़िश को विफल बना दिया जिसे देश के अंदर उनके एजेंट अंजाम दे रहे थे।

महान ईरानी राष्ट्र ने दुश्मनों को अपना वुजूद, अपनी ताक़त और अपनी पहचान अच्छी तरह दिखा दी है। यह अमरीकी नेताओं के लिए एक वार्निंग थी कि वे अपनी धोखे बाज़ियों से बाज़ आ जाएं और ग़द्दार एजेंटों से आस न रखें।

ईरानी राष्ट्र मज़बूत और ताक़तवर है, चौकन्ना और दुश्मन को पहचानने वाला और हर स्थिति में मैदान में मौजूद है।

अल्लाह आप सब पर अपनी रहमत नाज़िल करे।

सैयद अली ख़ामेनेई

12 जनवरी 2026

12/01/2026