logo khamenei

इस्लामी इंक़ेलाब के नेता का बत्तीसवें राष्ट्रीय नमाज़ सम्मेलन के नाम संदेश

इस्लामी इंक़ेलाब के नेता का बत्तीसवें राष्ट्रीय नमाज़ सम्मेलन के नाम संदेश

आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनेई ने बत्तीसवें राष्ट्रीय नमाज़ सम्मेलन के नाम पैग़ाम में नमाज़ के जीवनदायक और गहरे अर्थों से भरे फ़रीज़े की ओर इशारा किया और बल दिया कि नमाज़ की शिक्षा और उसे क़ायम करना, नमाज़ की रूहानी बारीकियों का बयान और उसे लाज़मी तौर पर पढ़ना, धर्म का प्रचार व प्रसार करने वाले तंत्रों, धर्मगुरूओं और धर्म पर अमल करने वालों का निश्चित फ़रीज़ा है और इस दिशा में काम के लिए नए तरीक़ों को अपनाया जाए।

इस्लामी इंक़ेलाब के नेता का पैग़ाम इस प्रकार हैः

बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम

और दुरूद व सलाम हो हज़रत मोहम्मद और उनकी पाकीज़ा नस्ल पर।

नमाज़ सम्मेलन, मुल्क के सबसे फ़ायदेमंद सम्मेलनों में से एक है और जिस दिन यह सम्मेलन होता है, वह साल के सबसे बरकत वाले दिनों में से एक है जिसकी वजह इस्लामी फ़रीज़ों में इस अर्थपूर्ण और जीवन दायक फ़रीज़े की विशेष स्थिति और अहमियत है। 

नमाज़ अगर अपने शिष्टाचार जैसे पूरी तवज्जो और दिल में अल्लाह के डर के साथ अंजाम पाए तो दिल को सुकून देती, इरादे को मज़बूत करती, ईमान को गहरा करती और उम्मीद जगाती है। लोक-परलोक में इंसान का नेक अंजाम ऐसे दिल, ऐसे इरादे, ऐसे ईमान और ऐसी उम्मीद पर निर्भर है। यही वजह है कि क़ुरआन सहित दूसरे धार्मिक स्रोतों मे दूसरी सिफ़ारिशों से ज़्यादा नमाज़ की सिफ़ारिश की गयी है और इसी वजह से नमाज़ की अज़ान, इसे सारे कामों से बेहतर काम घोषित करती है। 

माँ बाप, फिर टीचरों, सामाजिक मामलों के ज़िम्मेदारों और नमाज़ से संबंधित जीवन की आदतों और नियमों का नमाज़ के प्रचार और उसे लाज़मी तौर पर अंजाम देने में रोल है। 

धार्मिक प्रचार करने वाले तंत्र, धर्मगुरू और फिर धर्म पर अमल करने वाले, इसे अपनी निश्चित ज़िम्मेदारी समझें और नमाज़ सिखाने, उसे रायज करने, नमाज़ में अर्थपर्ण बारीकियों के उल्लेख और हर मुसलमान शख़्स की लोक परलोक की ज़रूरतों के अंजाम की नमाज़ पर निर्भरता बताने के लिए नए साधनों और प्रेरित करने वाली चीज़ों का उपयोग करें। 

यह भी ज़रूरी है कि जनाब क़राअती साहब का इस फलदायक पौधे को लगाने और यहाँ तक पहुंचाने के लिए दिल की गहराई से शुक्रिया अदा करूं। 

आप सब पर सलाम और अल्लाह की रहमत हो।

सैयद अली ख़ामेनेई

7अक्तूबर 2025

09/10/2025