तालेबान के सिलसिले में अब ईरान की क्या नीति होगी?

तालेबान के सिलसिले में अब ईरान की क्या नीति होगी?

जवाबः सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई ने 28 अगस्त 2021 को अपने एक भाषण में तालेबान के बारे में ईरान का रुख़ बहुत स्पष्ट शब्दो में बयान किया।

आयतुल्लाह ख़ामेनईः “बहरहाल अफ़ग़ानिस्तान के मामले में हम अफ़ग़ान राष्ट्र के समर्थक हैं। सरकारें तो आती हैं, जाती हैं। इन बरसों में अफ़ग़ानिस्तान में कई तरह की सरकारें सत्ता में आईं। सरकारें आती-जाती हैं, जो हमेशा बाक़ी रहने वाला है, वह अफ़ग़ान राष्ट्र है। हम अफ़ग़ान राष्ट्र के साथ हैं। सरकारों से हमारे संबंध कैसे होंगे, यह उनके रवैये पर निर्भर है।“

22/10/2021