इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में शबे तासूआ (नवीं मुहर्रम) की मजलिस
शबे तासूआ (नवीं मुहर्रम की रात) इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की मजलिसे अज़ा इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में आयोजित हुई जिसमें इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई ने शिरकत की।
ये मजलिस हुज्जतुल इस्लाम वल मुसलेमीन मसऊद आली ने पढ़ी। उन्होंने अपनी मजलिस में अल्लाह के दीन की सच्ची मदद के लिए दिली मारेफ़त के अलावा पैग़म्बर के अहलेबैत से मुहब्बत करने वालों की सही पहचान और उनकी मुहब्बत और इसी तरह उनके दुश्मनों से बेज़ारी के इज़हार को ज़रूरी बताया और कहाः आज अहलेबैत के दुश्मनों से बेज़ारी के इज़हार का एक तरीक़ा, दुनिया भर के ज़ालिमों और शैतानी ताक़तों के मुक़ाबले में डट जाना और इस्लामी समाज में उनके कल्चर और लाइफ़ स्टाइल को फैलने से रोकना है।
इस मजलिस में जनाब महदी रसूली ने नौहा व मरसिया पढ़ा और कर्बला के वाक़ए के कुछ मसाएब बयान किए।
07/08/2022

