सीनियर ओहदेदार रुस्तम क़ासेमी के इंतेक़ाल पर सुप्रीम लीडर का ताज़ियत का पैग़ाम

सीनियर ओहदेदार रुस्तम क़ासेमी के इंतेक़ाल पर सुप्रीम लीडर का ताज़ियत का पैग़ाम

आयतुल्लाहिल उज़मा सैय्यद अली ख़ामेनेई ने अथक मेहनत करने वाले इन्क़ेलाबी ओहदेदार रुस्तम क़ासेमी के इन्तेक़ाल पर ताज़ियत पेश की।

ताज़ियत का पैग़ाम इस तरह हैः

बिस्मिल्लाह-अर्रहमान-अर्रहीम

मरहूम व मग़फ़ूर जनाब रुस्तम क़ासेमी रहमतुल्लाह अलैह के इंतेक़ाल पर उनके सम्मानीय परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों की ख़िदमत में ताज़ियत पेश करता हूं। वह मुल्क की अथक सेवा करने वाले इन्क़ेलाबी लोगों में से थे और अलग अलग मैदानों में उन्होंने क़ीमती ख़िदमत अंजाम दी और अपनी ज़िन्दगी के आख़िरी दिनों तक कोशिश जारी रखी। अल्लाह से मरहूम के लिए रहमत, मग़फ़ेरत और उनकी ख़िदमतों के इनाम की दुआ करता हूं।

इमाम ख़ामेनेई

14 दिसम्बर 2022

14/12/2022