लेबनान के मशहूर आलिमे-दीन शैख़ अफ़ीफ़ नाबलुसी के इंतेक़ाल पर हिज़्बुल्लाह के सेक्रेटरी जनरल को ताज़ियत का पैग़ाम
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने लेबनान के मशहूर मुजाहिद धर्मगुरू हुज्जतुल इस्लाम वल-मुसलेमीन शैख़ अफ़ीफ़ नाबलुसी के इंतेक़ाल पर हिज़्बुल्लाह के सेक्रेटरी जनरल सैयद हसन नसरुल्लाह को सांत्वना दी।
शैख़ अफ़ीफ़ अलनाबलुसी लेबनान के प्रतिष्ठित ओलमा में थे जो ज़ायोनी हुकूमत के ख़िलाफ़ इस्लामी रेज़िस्टेंस आंदोलन के अहम समर्थकों में गिने जाते थे। शैख़ अफ़ीफ़ अलनाबलुसी कुछ मुद्दत से बीमार चल रहे थे और आज सुबह उन्होंने आख़िरी सांस ली।
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता का सांत्वना संदेशः
बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम
प्यारे भाई हुज्जतुल इस्लाम वल मुसलेमीन जनाब सैयद हसन नसरुल्लाह
सलामुन अलैकुम व रहमतुल्लाह
मुजाहिद धर्मगुरू हुज्जतुल इस्लाम वल मुसलेमीन शैख़ अफ़ीफ़ नाबलुसी के इंतेक़ाल पर मरहूम के मोहतरम परिवार और लेबनान व फ़िलिस्तीन के सभी मुजाहिदों को ताज़ियत पेश करता हूं और मरहूम के लिए अल्लाह की रहमत और मग़फ़ेरत की दुआ करता हूं।
अल्लाह से आपकी सलामती और दिन दूनी रात चौगुनी इज़्ज़त और कामयाबियों की प्रार्थना करता हूं।
वस्सलामो अलैकुम व रहमतुल्लाह
सैयद अली ख़ामेनेई
14 जुलाई 2023
14/07/2023

