बक़ौल इमाम ख़ुमैनी: इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने इस्लाम को बचा लिया

बक़ौल इमाम ख़ुमैनी: इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने इस्लाम को बचा लिया

हक़ कामयाब होता है लेकिन आपको इस कामयाबी का राज़ तलाश करना चाहिए कि हमारी कामयाबी का राज़ क्या रहा है?! देखना चाहिए कि इस मज़हब के बाक़ी रहने का राज़ और इस्लामी मुल्कों, शिया मुल्कों के बाक़ी रहने का राज़ क्या रहा। हमको उस राज़ को संभाले रखना चाहिए। एक बहुत बड़ा राज़ जो सबसे बड़ा राज़ है, इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का वाक़ेया। इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने दीन को बचा लिया, अपने अमल से इस्लाम को हमेशा के लिए बचा लिया। वह अभियान जो आपने शुरू किया उसने बातिल को शिकस्त दे दी, अगरचे आप क़त्ल कर दिए गए, लेकिन इस्लाम के दुश्मनों को नाकाम कर दिया। उमवियों और दूसरों पर कामयाबी हासिल कर ली। इस अभियान को बनाए रखना चाहिए। अगर हम चाहते हैं कि हमारा मुल्क एक स्वाधीन मुल्क हो और एक आज़ाद मुल्क रहे तो इस राज़ को संभाले रखिए।

इमाम ख़ुमैनी

20/11/1979

17/09/2023