बक़ौल इमाम ख़ुमैनी: अपनी एकता बनाए रखिए

बक़ौल इमाम ख़ुमैनी: अपनी एकता बनाए रखिए

अपनी एकता और एकजुटता बाक़ी रखने की कोशिश कीजिए और उन सभी आंशिक इच्छाओं से कि जिनमें से हर एक सांसारिक मोह का हिस्सा है और सब की सब शैतानी कामों की ओर खींचती हैं ख़ुद को बचाइये। आज इस्लाम और क़ुरआन आपके हाथ में है और आप इस्लाम और क़ुरआन का प्रचार कर सकते हैं और दुनिया के सभी तबक़ों पर इस्लाम का सिक्का जमा सकते हैं। अगर आप अपनी इस्लामी एकता को बाक़ी रखें और अपने ईमान की ताक़त को महफ़ूज़ रखें क्योंकि आप इसी ईमान की ताक़त से आगे बढ़े हैं, तो क़ौम के सभी तबक़े आपस में एक रहेंगे। कुछ फूट डालने वाले तत्व उभरे हैं जो क़ौम के मुख़तलिफ़ तबकों में फूट डालने में लगे हुए हैं। वो हमारे आपसी मतभेद और फूट से फ़ायदा उठाते हैं, कोशिश कीजिए कि हमारी यह एकता हाथ से जाने न पाए।

इमाम ख़ुमैनी

20/12/1979

24/09/2023