बक़ौल इमाम ख़ुमैनी: बड़ी ताक़तों के प्रोपैगंडों के मुक़ाबले में सही बात पहुंचाने में तेज़ी
ऐसे माहौल में जहाँ विश्व स्तर पर मास मीडिया इस्लाम के ख़िलाफ़ और इस्लामी गणराज्य के ख़िलाफ़ प्रोपैगन्डा कर रहा है, आज के प्रोपैगंडों का स्वरूप अलग है। सबके लिए ज़रूरी है कि वे सही बात पहुंचाएं। मुल्क के भीतर सही बात पहुंचाने की ज़रूरत है कि ताकि बड़ी ताक़तों के प्रोपैगंडों और अफ़वाहों का अवाम पर असर न हो और इससे भी बढ़कर विदेशों में सही बात पहुंचाने की ज़रूरत है। हमारे स्कालरों को जो इस्लाम का प्रचार करते हैं, हमारे ओलमा, हमारे मदरसों के अज़ीज स्टूडेंट्स और दूसरे विभाग जो प्रचार से जुड़े हैं और इस बाइज़्ज़त कर्म में लगे हुए हैं, वो सभी अपने कामों की रफ़्तार बढ़ाएं और सही बात पहुंचाने की मुहिम को तेज़ करें और अपने काम में तेज़ी लाएं।
इमाम ख़ुमैनी
16/05/1982
01/10/2023

