बक़ौल इमाम ख़ुमैनी: इस्लामी गणराज्य का मक़सद, इंसानियत का कल्याण और ख़ुशहाली
इस्लामी सरकार का प्रोग्राम यह है कि सभी इंसानों का कल्याण हो और सभी लोग एक दूसरे के साथ मिलकर स्वस्थ और ख़ुशहाल ज़िन्दगी गुज़ारें। इस्लाम दुनिया के सभी मुल्कों के साथ दोस्ती और भाईचारे की ज़िन्दगी चाहता है और इस्लामी गणराज्य सभी मतों और सरकारों के साथ अच्छी सहमति और संबंध चाहता है। अलबत्ता यह उस हालत में है कि सामने वाला पक्ष भी इस्लामी गणराज्य का सम्मान करे। इस्लामी गणराज्य की योजना ऐसी सरकार को सत्ता में लाना है जो सभी तबक़ों के साथ न्याय करे और किसी तबक़े को किसी दूसरे तबक़े पर प्राथमिकता न दे, सिवाए उन मानवीय गुणों के आधार पर जो उनके भीतर पाए जाते हैं।
इमाम ख़ुमैनी
14/07/1979
08/10/2023

