शौवाल महीने का चांद नज़र आ गया कल बुधवार 10 अप्रैल को ईदे फ़ित्र है

शौवाल महीने का चांद नज़र आ गया कल बुधवार 10 अप्रैल को ईदे फ़ित्र है

रहबरे इंक़ेलाब इस्लामी आयतुल्लाह ख़ामेनेई के कार्यालय ने एक बयान जारी किया है कि बुधवार 10 अप्रैल 2024 को शौवाल महीने का पहला दिन और ईदे फ़ित्र है। 

बयान इस तरह हैः

बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम

रमज़ानुल मुबारक में अज़ीज़ अवाम की इबादतों की क़ुबूलियत की आरज़ू के साथ सूचना दी जाती है कि देश के अलग अलग भागों से चांद देखने के मामलों के विशेषज्ञों और भरोसेमंद ग्रुपों की ओर से मिलने वाली रिपोर्टों की बुनियाद पर शौवाल महीने का चांद मंगलवार 9 अप्रैल 2024 बराबर 29 रमज़ानुल मुबारक 1445 हिजरी को सूर्यास्त के समय आयतुल्लाह ख़ामेनेई की नज़र में साबित हो गया है। लेहाज़ा बुधवार 10 अप्रैल 2024 को शौवाल महीने का पहला दिन और ईदे फ़ित्र है।

सारे मुस्लिम भाइयों और बहनों और अज़ीज़ ईरानी क़ौम को इस ईद की मुबारकबाद पेश करते हैं और कल पूरे देश में ईदे फ़ित्र की वैभवशाली नमाज़ अदा की जाएगी।

कार्यालय, रहबरे इंक़ेलाबे इस्लामी

09/04/2024