बाब अल-मंदब, वह मोर्चा जिसे अमरीका नज़रअंदाज़ नहीं कर सकतायमन के पश्चिमी तटों के ताज़ा हालात की वजह से बाब अलमंदब और रेड सी का समीकरण नए चरण में दाख़िल हो गया है। इस वक़्त यमन के पश्चिमी तटों, बाब अलमंदब स्ट्रेट और रेड सी के रणनैतिक द्वीपों पर अंसारुल्लाह का पूरा कंट्रोल है और इसी चीज़ ने यमन जंग में, दुनिया के सबसे अहम जलमार्गों में से एक में इस आंदोलन की पोज़ीशन को निर्णायक बना दिया है। इस बदलाव की अहमियत उस वक़्त ज़्यादा स्पष्ट होगी जब इसकी, पिछले दो साल के तजुर्बे और अंसारुल्लाह को कंट्रोल करने के लिए अमरीका की सीधी कोशिश को सामने रख कर समीक्षा करें।
21/09/2026