इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई ने एक पैग़ाम जारी करके "ईरान के शहीद रहबर" के जनाज़े के जुलूस में ईरान और इराक़ के करोड़ों लोगों की शिरकत का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा किया और उम्मत के शहीद इमाम को मुख़ातिब करते हुए, बल देकर कहा कि हम अहद करते हैं कि आप और इन दो जंगों के तमाम शहीदों के पाकीज़ा ख़ून का बदला मुजरिमों और ज़लील क़ातिलों से लेकर रहेंगे। यह बदला, हमारी क़ौम का मुतलबा है और इसे निश्चित तौर पर पूरा होना चाहिए। ये अपराधी, जिन के बड़ों और छोटों सब की लिस्ट मौजूद है, बिस्तर पर सुकून की मौत की आरज़ू अपनी क़ब्र में लेकर जाएंगे।
11/07/2026