इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई ने, ईरान और अमरीका के राष्ट्रपतियों के दरमियान हस्ताक्षरित सहमति पत्र के संबंध में ईरान की वफ़ादार और पुरजोश क़ौम के नाम पैग़ाम में कहा, "सैद्धांतिक तौर पर मेरा अलग नज़रिया था लेकिन सम्मानीय राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय सुरक्षा की सर्वोच्च परिषद के प्रमुख के बतौर और ईरानी क़ौम के अधिकारों की रक्षा में अपनी अन्य सदस्यों की तरफ़ जो वचन मुझे दिया है और इस से संबंधित ज़िम्मेदारी को साफ़ तौर पर क़ुबूल किया है, उसकी बुनियाद पर मैंने इस की इजाज़त दे दी। इस लम्हे से हम यानी आप सरबुलंद क़ौम और इस नाचीज़ सेवक का वर्णित शर्तों के व्यावहारिक होने का इंतेज़ार शुरू हो गया है।"
18/06/2026