सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता राष्ट्रीय विकास के सबसे अहम इंडीकेटर्ज़ में से एक है। यह एक ऐसा इंडीकेटर है जो न केवल आम जनता के जीवन की गुणवत्ता को दर्शाता है, बल्कि सामाजिक न्याय स्थापित करने और लोगों को सेवाएं प्रदान करने में सरकारों की कार्यक्षमता को भी दिखाता है। आज ईरान में चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र की स्थिति की जांच और इस्लामी क्रांति से पहले की स्थितियों से तुलना से पता चलता है कि इस्लामी गणराज्य न केवल स्वास्थ्य इंडीकेटर्ज़ को बेहतर बनाने में सफल रहा है, बल्कि उसने इतिहास के सबसे कठिन प्रतिबंधों के बीच चिकित्सा में न्याय और आत्मनिर्भरता का एक कारगर मॉडल भी प्रस्तुत किया है। यह एक ऐसा बड़ा बदलाव है जिसे पश्चिम के दावों के विपरीत, ठोस आंकड़ों से भी साबित किया जा सकता है।
08/02/2026