पृष्ठिभूमि ईरान की संप्रभुता पर संयुक्त राज्य अमरीका और ज़ायोनी शासन की हालिया हिंसक आक्रामकता, इस्लामी गणराज्य ईरान के ख़िलाफ़ चल रही हाइब्रिड जंग को और तीव्र करने की एक नई पहल है। इस ऑपरेशन का एक निरंतर प्रक्रिया के रूप में विश्लेषण किया जाना चाहिए, जो सैन्य आक्रमण और टार्गेट किलिंग, दमनकारी आर्थिक प्रतिबंधों, निरंतर मनोवैज्ञानिक ऑप्रेशन, व्यापक झूठी खबरों के प्रसार और फिर से सैन्य कार्रवाई की लगातार धमकियों और पिछली कार्रवाइयों पर आधारित है। ये साम्राज्यवादी रणनीतियाँ मिलकर ईरान के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में अस्थिरता और तनाव का माहौल बनाती हैं; एक ऐसा माहौल जो लोगों के दैनिक जीवन और रोज़गार, साथ ही राष्ट्रीय एकता को गहराई से प्रभावित करता है।
01/02/2026