जब तक दुश्मन मायूस न हो, उस वक़्त तक एक क़ौम यातना और पीड़ा का निशाना बनती है। दुश्मन को ज़रूर मायूस करना चाहिए। 9 फ़रवरी 2026
09/02/2026
अमरीकी राष्ट्रपति ने मक़बूज़ा फ़िलिस्तीन में खोखली और वाहियात बातों से मायूस ज़ायोनियों में उम्मीद पैदा करने की कोशिश की, उनमें हौसला पैदा करने की कोशिश की। उन्हें 12 दिन की जंग में ऐसा थप्पड़ रसीद हुआ कि उन्होंने सोचा भी नहीं था, वे मायूस हो गए। ये गए ताकि उन्हें हौसला दें।
20/10/2025
जब कोई मुश्किल पेश आती है तो हम भूल जाते हैं कि अल्लाह ने हमारी सैकड़ों मुश्किलों को हल किया है, यह भी वैसी ही एक मुश्किल है, (इसकी) क्या अहमियत है (यह भी हल हो जाएगी)। अल्लाह की नेमतों को याद कीजिए, जैसे ही एक पत्थर रास्ते में आता है तो हम भूल जाते हैं कि हमारे सामने बड़ी बड़ी चट्टानें थीं जो हट गईं, अल्लाह ने उन्हें हटा दिया। यह भूल जाते हैं और शक में पड़ जाते हैं, सुस्ती का शिकार हो जाते हैं, मायूस हो जाते हैं। यह सब ख़तरनाक बीमारियां हैं, इन बीमारियों की ओर से चौकन्ना रहना चाहिए। इमाम ख़ामेनेई 17/08/2023
15/10/2025