अमरीकी राष्ट्रपति ने मक़बूज़ा फ़िलिस्तीन में खोखली और वाहियात बातों से मायूस ज़ायोनियों में उम्मीद पैदा करने की कोशिश की, उनमें हौसला पैदा करने की कोशिश की। उन्हें 12 दिन की जंग में ऐसा थप्पड़ रसीद हुआ कि उन्होंने सोचा भी नहीं था, वे मायूस हो गए। ये गए ताकि उन्हें हौसला दें।
20/10/2025
पहला यह कि अपनी आत्मनिर्भरता को बचाए रखिए। दूसरे यह कि जंग के नए पैराडाइम पर हावी होइये ताकि दुश्मन को जवाब दे सकें। तीसरे यह कि अवाम पर निर्भरता और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखिए।
19/10/2025
अगर ईरान वार्ता की पेशकश को क़ुबूल न करता और अमरीका सैन्य हमले करता, तो यह सवाल उठता कि क्यों वार्ता नहीं की कि जंग न हो? लेकिन हमने वार्ता को क़ुबूल किया, गंभीर वार्ता के पाँच दौर किए, उसके बाद भी अमरीकियों ने हम पर हमले किए।
18/10/2025