इन रैलियों में भाग लेने वालों का मुख्य पैग़ाम, जो वे नेतनयाहू और ट्रम्प तक पहुंचाना चाहते थे, यह था कि अवाम सरकार, इस्लामी इंक़ेलाब के नेता और इस्लामी सिस्टम के साथ हैं। जो दसियों लाख सड़कों पर आए, वे यह कहने के लिए आए कि ईरानी क़ौम यह है।
27/01/2026
तेहरान के एतिहासिक दिन कम नहीं रहे हैं। ऐसे दिन जब लोगों ने महसूस किया कि ज़रूरी है कि वे सड़कों पर आएं, अपनी मौजूदगी से दुश्मन की योजनाओं को नाकाम बना दें और ग़फ़लत के शिकार लोगों को जागरुक कर दें। फिर भी 12 जनवरी को तेहरान में जो कुछ हुआ वह अतीत के यादगार ऐतिहासिक कारनामों से कहीं बढ़कर और अगर एक लफ़्ज़ में कहा जाए, एक बेमिसाल "ख़ुदाई दिन" था। वे लोग, जिनके एक हाथ में क़ुरआन और दूसरे हाथ में अपने मुल्क का पाकीज़ा झंडा था, इस बड़े शहर की हर गली और बाज़ार से निकले और शहर के केन्द्र में जनसैलाब बन गए, ऐसा सैलाब जिस ने गर्द व ग़ुबार को बिठा दिया और दिलों में सुकून पैदा कर दिया।
14/01/2026
ईरानी क़ौम ने हालिया थोपी गयी जंग में ज़ायोनियों के ख़िलाफ़ बड़ा कारनामा अंजाम दिया यह बड़ा काम, सैन्य आप्रेशन का नहीं था, इरादे का था। ख़ुद यह इरादा, ख़ुद यह आत्मविश्वास एक बहुत ही असाधारण अहमियत रखता है।
19/07/2025
ईरानी क़ौम किसी मैदान में कमज़ोर पक्ष की हैसियत से सामने नहीं आएगी। क्योंकि हमारे पास सभी ज़रूरी क्षमताएं मौजूद हैं, हमारे पास तर्क भी है, ताक़त भी है। डिप्लोमैसी के मैदान में भी और फ़ौजी मैदान में भी।
19/07/2025
ईरानी, हमेशा आशूरा के संदेश से प्रेरित रहे हैं। यह घटना सिर्फ़ एक ऐतिहासिक वाक़या नहीं, बल्कि न्याय और सच्चाई के लिए संघर्ष और अत्याचार के ख़िलाफ़ डट जाने का प्रतीक है। ईरानियों के लिए, आशूरा सच और झूठ के बीच अनंत लड़ाई का एक शक्तिशाली प्रतीक है जो आज भी जारी है।
09/07/2025
किसी भी तर्क के मुताबिक़ यह बात स्वीकार्य नहीं है कि किसी क़ौम से कहा जाए कि वह सरेंडर कर दे, ईरानी क़ौम से यह कहना कि समर्पण कर दो, अक़्लमंदी की बात नहीं है।
02/07/2025
अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा, "ईरान सरेंडर हो जाए।" अस्ल बात युरेनियम संवर्धन नहीं है, ईरान के सरेंडर होने का विषय है। यह बात अमरीकी राष्ट्रपति के मुंह से छोटा मुंह बड़ी बात जैसी है।
29/06/2025
ईरानी क़ौम ने इस वाक़ए में अपनी महानता का अपनी अज़ीम शख़्सियत का परिचय दिया और यह दर्शा दिया कि ज़रूरत पड़ने पर इस क़ौम से एक सुर सुनाई देगा और बेहम्दिल्लाह ऐसा हुआ।
29/06/2025
सचमुच हमारी क़ौम अटल इरादे की मालिक क़ौम है, क्या आप किसी ऐसी क़ौम को जानते हैं जो उन ताक़तों के मुक़ाबले में जो दूसरों पर अपना हुक्म चला रही हैं, डट जाए, सीना तान कर खड़ी हो जाए और पूरी दृढ़ता से और स्पष्ट अंदाज़ में अपनी बात रखे? हमारी क़ौम के अलावा बहुत ढूंढने पर कोई ऐसी क़ौम मिलेगी।
11/06/2025
ईरानी क़ौम अल्लाह की राह पर आगे बढ़ रही है और कोई ताक़त उसे पीछे हटने पर मजबूर नहीं कर सकती। इमाम ख़ामेनेई 3 जनवरी 2024
07/01/2024
शहीद और शहादत उन चीज़ों में है जो राष्ट्रीय पहचान को नुमायां मक़ाम पर ले जाती हैं और राष्ट्रीय पहचान को बुलंदी प्रदान करती हैं। अपने जज़्ब़-ए-शहादत की वजह से ईरानी क़ौम दूसरी क़ौमों की निगाहों में ख़ास अज़मत की मालिक बनी। इमाम ख़ामेनेई 17 नवम्बर 2022
18/11/2022