हमने ईरान की तरफ़ से मिसाइलों को इस्राईल की ओर जाते हुए देखा था। हर मिसाइल के उड़ने पर हम "या अली" का नारा लगाते थे।
16/08/2025
अरबईने हुसैनी की मुनासेबत से गुरुवार 14 अगस्त 2025 को इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में छात्र अन्जुमनों की एक मजलिस हुई जिस में देश की अनेक यूनिवर्सिटियों के हज़ारों स्टूडेंट्स ने शिरकत की। सबसे पहले ज़ियारते अरबईन पढ़ी गई और फिर हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन रहीम शरफ़ी ने इलाही सुन्नतों की बुनियाद पर नुसरते इलाही हासिल करने की राहों पर रौशनी डाली। इसके बाद जनाब मीसम मुतीई ने हज़रत ज़ैनबे कुबरा सलामुल्लाह अलैहा और असीराने कर्बला के मसाएब बयान किए और नौहा पढ़ा।
14/08/2025
इस्लामी क्रांति के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई ने अपने एक संदेश में अरबईने हुसैनी के दिनों में मेज़बानी के लिए इराक़ी मौकिबदारों और महान इराक़ी राष्ट्र का शुक्रिया अदा किया। बुधवार 11 सितम्बर 2024 को अपनी इराक़ यात्रा के दौरान राष्ट्रपति श्री डॉक्टर मस्ऊद पेज़िश्कियान ने इराक़ के प्रधान मंत्री श्री शिया अल सूदानी को इस संदेश के अरबी अनुवाद की शील्ड प्रस्तुत की। रहबरे इंक़ेलाब के इस संदेश का अनुवाद इस प्रकार है:
11/09/2024
बहुत सी पाक घटनाओं की तरह कि जनकी व्याख्या नहीं की जा सकती; इस घटना की समीक्षा नहीं की जा सकती।
24/08/2024
इमाम हुसैन (अलैहिस्सलाम) पूरी इंसानियत के हैं। हम शिया गर्व करते हैं कि हम इमाम हुसैन के अनुयायी हैं, लेकिन इमाम हुसैन सिर्फ़ हमारे नहीं हैं। इस्लामी मत, चाहे शिया हों या सुन्नी, सभी इमाम हुसैन के परचम की छाया में हैं। इस अज़ीम (अरबईन) मार्च में यहाँ तक कि वे लोग भी जो इस्लाम पर अमल नहीं करते, शिरकत करते हैं और यह सिलसिला चलता रहेगा इंशाअल्लाह, यह एक अज़ीम निशानी है जो अल्लाह दिखा रहा है। इमाम ख़ामेनेई 18 सितंबर 2019
23/08/2024
जिस तरह अरबईन की अज़ीम पैदल ज़ियारत में मज़बूती के साथ करबला की जानिब आप गए, इंशाअल्लाह हर मैदान में रूहानियत, हक़ीक़त और तौहीद के प्रभुत्व की राह को इसी मज़बूती से तय करेंगे। इमाम ख़ामेनेई 6 सितम्बर 2023
09/09/2023
इस अरबईन वॉक में जिस इरादे और मज़बूती के साथ आपने क़दम बढ़ाए, जवानों के अंदाज़ में क़दम बढ़ाए, हर मैदान में रूहानियत, हक़ीक़त और तौहीद की हुक्मरानी की राह में इंशाअल्लाह आप इसी मज़बूती से आगे बढ़ेंगे।
09/09/2023
जब कर्बला का वाक़ेया हुआ और उस जगह पर इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके साथियों व रिश्तेदारों ने बेमिसाल बलिदान का प्रदर्शन कर दिया तो अब बारी थी क़ैदियों की कि वो पैग़ाम को आम करें। इमाम ख़ामेनेई
07/09/2023
इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम हिदायत का चेराग़ हैं। हमेशा हुसैनी ज़िंदगी गुज़ारिए और हुसैनी बने रहिए। इमाम ख़ामेनेई 6 सितम्बर 2023
06/09/2023
इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में चेहलुम की अज़ादारी, इस्लामी इंक़ेलाब के नेता और स्टूडेंट्स हुए शरीक
06/09/2023
इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में इमाम हुसैन के अरबईन की अज़ादारी हुई। छात्रों के इस कार्यक्रम में रहबरे इंक़ेलाब आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने भी शिरकत की और इस मौक़े पर अपने ख़िताब में मजलिस और अज़ादारी को हुसैनी रूहानियत और नूर से संपर्क का ज़रिया बताया और कहा कि इस संपर्क को क़ायम रखना चाहिए।
06/09/2023
इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की ज़ियारत में आने जाने में जो दिन लगते हैं, वो ज़ायर की उम्र के दिनों में नहीं गिने जाते। इमाम ख़ामेनेई 23/09/2019
29/08/2023