ख़ुद अमरीकी भी जो निरंतर धमकी दे रहे हैं कि जंग होगी, ऐसा होगा, वैसा होगा, जानते हैं कि यह उन के बस में नहीं है।
21/02/2026
हम शुरू नहीं करेंगे। हम किसी पर ज़ुल्म नहीं करना चाहते। किसी मुल्क पर हमला नहीं करना चाहते। लेकिन उस शख़्स के मुक़ाबले में जो ललचायी नज़र रखता है, हमला करना चाहता है, तकलीफ़ देना चाहता है, ईरानी क़ौम उसे भरपूर तमाचा मारेगी।
02/02/2026
अमरीकी, तेल और भूमिगत संसाधनों के लिए, दुनिया में कहीं भी जंग छेड़ने के लिए तैयार हैं। जंग छेड़ने की यह स्थिति अब लैटिन अमरीका तक पहुंच गयी है। इमाम ख़ामेनेई 27 नवम्बर 2025
29/11/2025
अमरीकी, तेल के लिए और भूमिगत संसाधनों के लिए, दुनिया में कहीं भी जंग छेड़ने के लिए तैयार हैं।
29/11/2025
अमरीकी राष्ट्रपति ने मक़बूज़ा फ़िलिस्तीन में खोखली और वाहियात बातों से मायूस ज़ायोनियों में उम्मीद पैदा करने की कोशिश की, उनमें हौसला पैदा करने की कोशिश की। उन्हें 12 दिन की जंग में ऐसा थप्पड़ रसीद हुआ कि उन्होंने सोचा भी नहीं था, वे मायूस हो गए। ये गए ताकि उन्हें हौसला दें।
20/10/2025
पहला यह कि अपनी आत्मनिर्भरता को बचाए रखिए। दूसरे यह कि जंग के नए पैराडाइम पर हावी होइये ताकि दुश्मन को जवाब दे सकें। तीसरे यह कि अवाम पर निर्भरता और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखिए।
19/10/2025
अगर ईरान वार्ता की पेशकश को क़ुबूल न करता और अमरीका सैन्य हमले करता, तो यह सवाल उठता कि क्यों वार्ता नहीं की कि जंग न हो? लेकिन हमने वार्ता को क़ुबूल किया, गंभीर वार्ता के पाँच दौर किए, उसके बाद भी अमरीकियों ने हम पर हमले किए।
18/10/2025
आज इस घमंडी, जाहिल और धर्मांधी ने मुक़ाबले के ऐसे मैदान में क़दम रखा है जिसमें उसकी क़ब्र खुदी हुयी है। पूरी क़ौम तैयार है, हम सब ल़ड़ेंगे। हम बड़ी ताक़तों पर क्षेत्रीय स्तर पर फ़तह हासिल करने के लिए बढ़ने वाले हैं। यह जंग हमारे लिए, एक मुक़द्दस और मुबारक जंग है।
20/06/2025
जंग के भी कुछ नियम व उसूल हैं, कुछ सीमाएं हैं। ऐसा नहीं है कि जब कोई किसी से जंग कर रहा है तो वह इन सभी सीमाओं को पैरों तले कुचल दे।
04/11/2024
दुनिया की हर जंग में बड़ी ताक़तें लिप्त हैं। आज यूक्रेन, सीरिया, लीबिया और #सूडान की जंग के योजनाकार कौन हैं? इम्पेरियल ताक़तों के लोग हैं जो जंग शुरु करवाते हैं कि उसका फ़ायदा किसी और जगह हासिल करें। अमरीका ने इसी तरह इराक़ व अफ़ग़ानिस्तान में जंग शुरू की थी। इमाम ख़ामेनेई 16 अप्रैल 2023
18/04/2023