सुलैमानी को उस मौक़े पर अपने फ़रीज़े का एहसास हुआ। उन्होंने उन लोगों से संपर्क करना शुरू किया, उनकी मदद की, उन्हें मुक्ति दिलायी। अलबत्ता एक बहुत अच्छा और बहुत प्रभावी क़दम उस वक़्त इराक़ के वरिष्ठ धार्मिक नेतृत्व की तरफ़ से उठाया गया, उसका असाधारण प्रभाव हुआ।
02/01/2025
इस्लामी गणराज्य ईरान की सिपाहे पासदाराने इंक़ेलाब आईआरजीसी की क़ुद्स फ़ोर्स के पूर्व कमांडर शहीद जनरल क़ासिम सुलैमानी की चौथी बरसी से पहले शहीदों के घरवालों ने इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई से मुलाक़ात की। 31 दिसंबर 2023 को होने वाली इस मुलाक़ात में आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने शहीद सुलैमानी की शख़्सियत और उनकी ओर से की गयी सेवा के बारे में बात की और इस राह में उनके घरवालों के रोल और सहयोग का ज़िक्र किया। (1)
15/01/2024
ईरान के किरमान नगर में शहीदों के क़ब्रिस्तान के रास्ते में आतंकी घटना में शहीद सुलैमानी के बहुत से श्रद्धालुओं की शहादत पर रहबरे इंक़ेलाब आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने शोक संदेश जारी किया।
03/01/2024
शहीद जनरल क़ासिम सुलैमानी की शहादत की चौथी बर्सी के मौक़े पर शहीद के परिवार की रहबरे इंक़ेलाब आयतुल्लाह ख़ामेनेई से मुलाक़ात पर एक नज़र।
01/01/2024
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैय्यद अली ख़ामेनेई ने रविवार की शाम शहीद जनरल क़ासिम सुलैमानी के घर वालों से मुलाक़ात में, इस शहीद के नाम, याद और ख़ूबियों के पहले से ज़्यादा फैलने को शहीद क़ासिम सुलैमानी की पाक नीयत का नतीजा बताया और बल दिया कि इस महान शहीद का सबसे अहम रोल व सेवा, क्षेत्र में प्रतिरोध के मोर्चे में फिर से ज़िंदा करना है।
31/12/2023