इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता के आदेश से

न्यायपालिका प्रमुख हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन एजेई की, इस ओहदे पर दोबारा नियुक्ति

आयतुल्लाह मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई ने एक आदेश जारी कर, न्यायपालिका प्रमुख हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन मोहसिनी एजई को, इस ओहदे पर दोबारा नियुक्ति किया।

इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता का आदेश इस प्रकार हैः

बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम 

जनाब हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन आक़ाए मोहसिनी एजेई

आपकी मूल्यवान और ईमानदार कोशिशों की सराहना के साथसंविधान की धारा 157 के तहतआपको न्यायपालिका प्रमुख नियुक्त करता हूं। 

हमारे शहीद नेता (अल्लाह उनके दर्जे बुलंद करे) की ओर से किए गए मुतालबे और मेरी तरफ़ से 28 जून 2026 को वर्णित बिन्दुमसलों के हल में प्रभावी हो सकते हैंतरक़्क़ी का रास्ता समतल कर सकते हैं और न्याय पालिका को उचित स्तर पर पहुंचा सकते हैं। 

उम्मीद है कि जनाब और सम्मानीय जज और न्यायपालिका में आपके साथियों की दुगुनी कोशिश के नतीजे और हमारे सरपरस्त हज़रत इमाम महदी (अल्लाह उन्हें जल्द ज़ाहिर करे) की दुआ सेमहान ईरानी क़ौम लाभान्वित होगी।

सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई 

4 जुलाई 2026

06/07/2026

न्यायपालिका प्रमुख हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन एजेई की, इस ओहदे पर दोबारा नियुक्ति