मुजाहिद शहीद इमाम की बरसी के कार्यक्रमों की प्रबंधन कमेटी की पहली बैठक आयोजित
शनिवार 14 नवम्बर 2026 को उपराष्ट्रपति मोहम्मद रज़ा आरिफ़ की अध्यक्षता में, मुजाहिद शहीद इमाम की बरसी के कार्यक्रमों की प्रबंधन कमेटी की पहली बैठक आयोजित हुयी जिसमें नियुक्त सदस्यों ने शिरकत की।
यह बैठक इस्लामी इंक़ेलाब के शहीद रहबर की पहली बरसी के कार्यक्रमों की योजना बनाने के उद्देश्य से आयोजित हुयी।
इस कमेटी की पहली बैठस में कि जिसके सदस्य शहीद इमाम आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनेई के विचारों और रचनाओं के संरक्षण व प्रकाशन विभाग के प्रमुख हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन सैयद मोहसिन ख़ामेनेई के हुक्म से नियुक्त हुए, उप राष्ट्रपति डॉक्टर मोहम्मद रज़ा आरिफ़, इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता के सलाहकार डॉक्टर ग़ुलाम अली हद्दाद आदिल, इस्लामी क्रांति संरक्षक परिषद के सदस्य जनाब हुसैन मोहम्मदी, बसीज फ़ोर्स के प्रमुख हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन ताएब, ईरान की राष्ट्रीय प्रसारण संस्था के प्रमुख डॉक्टर पैमान जिबिल्ली, ईरान के संस्कृति मंत्री डॉक्टर सैयद अब्बास सालेही, बजट और योजना विभाग के प्रमुख डॉक्टर सैयद हमीद पूर मोहम्मदी, तेहरान के गवर्नर मोहम्मद सादिक़ मोतमेदियान और तेहरान के मेयर डॉक्टर अली रज़ा ज़ाकानी शरीक हुए।
इस कमेटी के सदस्यों ने, 28 फ़रवरी 2027 को बरसी के प्रोग्राम के आयोजन के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयामों के बारे में अपने विचार पेश किए कि जिसका मुख्य लक्ष्य पाकीज़ा रहबर के रास्ते और संदेश को जारी रखना है।
इसी तरह इस कमेटी के सदस्यों ने क़ौम व उम्मत के ''मबऊस'' होने के आयाम और क़ौमी व इस्लामी एकता को मज़बूत बनाने, अंतर्राष्ट्रीय संबोधकों की विविधता और दायरे पर ध्यान देने और अवामी भागीदारी की कोशिश करने पर बल दिया।
15/11/2026

