बग़दाद में "फ़ातेमी ज़िंदगी" शीर्षक के तहत संगोष्ठी में इस्लामी इंक़ेलाब के शहीद रहबर के घरवालों को श्रद्धांजलि
शुक्रवार 13 नवम्बर 2026 की शाम को इराक़ की राजधानी बग़दाद में सिद्दीक़ए कुब्रा हज़रत फ़ातेमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा के शहादत दिवस पर "फ़ातेमी ज़िंदगी" शीर्षक के तहत एक संगोष्ठी आयोजित हुयी, जिसका मक़सद मुजाहिद व शहीद इमाम सैयद अली हुसैनी ख़ामेनेई के घर वालों को श्रद्धांजलि पेश करना था।
इस संगोष्ठी में, जो बग़दाद के क़ाअतुल इंतेसार (विक्ट्री हॉल) में आयोजित हुयी और अवाम ने शिरकत की, तेहरान के जुमे के इमाम हुज्जतुल इस्लाम हाज अली अकबरी ने फ़ातेमी ज़िंदगी और शहीद रहबर तथा उन के घर वालों की फ़ातेमी जीवन शैली पर रौशनी डाली।
इराक़ी सांसद मोहतरमा नूर आदिल ने भी इस संगोष्ठी को ख़ेताब किया जबकि इराक़ी शायर मोहम्मद अलअआजीबी ने शेर पेश किए।
इस संगोष्ठी की तफ़सीली ख़बर और तस्वीरें कुछ देर बाद प्रकाशित की जाएंगी।
13/11/2026


