ज़ैनबिया में हज़रत फ़ातेमा ज़हरा के शहादत दिवस की पूर्व संध्या के शोक कार्यक्रम का आयोजन
हज़रत फ़ातेमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा के शहादत दिवस की पूर्व संध्या का शोक कार्यक्रम, 12 नवम्बर 2026 को तेहरान में शहीद रहबर के शहादत स्थल के क़रीब स्थित ज़ैनबिया (इमामबाड़े) में आयोजित हुआ, जिसमें हज़ारों की तादाद में अज़ादारों ने शिरकत की।
यह प्रोग्राम मग़रिब और इशा की नमाज़ के तुरंत बाद शुरू हुआ।
मजलिस से पहले जनाब महदी समावाती ने दुआ-ए-तवस्सुल पढ़ी, जिसके दौरान उन्होंने अहले बैत पर पड़ने वाली मुसीबतों का ज़िक्र किया।
इसके बाद हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन नासिर रफ़ीई ने पूर्व संध्या की मजलिस पढ़ी, जिसमें उन्होंने हज़रत फ़ातेमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा की हज़रत अमीरुल मोमेनीन अली अलैहिस्सलाम की मज़लूमियत में मदद की शैलियों को बयान किया और कहाः हज़रत सिद्दीक़ए ताहेरा सलामुल्लाह अलैहा ने भाषण देकर, प्रभावी लोगों से आमने सामने बात करके, मैदान में सरगर्म रह कर, राजनैतिक आयाम वाला वसीयतनामा लिख कर, अमीरुल मोमेनीन की मज़लूमियत में मदद के लिए आंदोलन किया और अपनी शहादत के क्षण तक, सत्य को बयान करने के जेहाद पर डटी रहीं।
मजलिस के बाद जनाब मीसम मुतीई ने हज़रत फ़ातेमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा की शान में नौहा और मर्सिया पढ़ा।
इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता की तरफ़ से, हज़रत फ़ातेमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में शोक कार्यक्रम, 14 नवम्बर 2026 तक हर दिन मग़रिब और इशा की नमाज़ के बाद आयोजित होंगे।
13/11/2026

