अवाम के विभिन्न वर्गों की शिरकत और इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता की तरफ़ से

शहीद रहबर के शहादत स्थल के क़रीब स्थित ज़ैनबिया (इमामबाड़े) में, हज़रत फ़ातेमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में पहली रात के शोक कार्यक्रम का आयोजन

शहीद रहबर के शहादत स्थल के क़रीब स्थित ज़ैनबिया (इमामबाड़े) में, हज़रत फ़ातेमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में पहली रात के शोक कार्यक्रम का आयोजन

यह प्रोग्राम मग़रिब और इशा की नमाज़ के तुरंत बाद शुरू हुआ। इस प्रोग्राम के आग़ाज़ में प्रतिष्ठित क़ारी जनाब सैयद अहमद मुक़ीमी ने तिलावत की और उसके बाद जनाब अब्बास हैदरज़ादे ने नौहा पढ़ा।

हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन महदी असलानी ने पहली रात की मजलिस पढ़ी जिसमें उन्होंने उन अनुष्ठान और ज़िक्र की ओर इशारा करते हुए, जिन्हें हज़रत ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा की तरफ़ निस्बत दी जाती है और वे बर्कत का सबब बनते हैं, कहाः महान अल्लाह ने इरादा किया है कि हज़रत इमाम महदी के ज़ाहिर होने के मार्ग की ओर अग्रसर इस दुनिया का साफ्टवेयर वही हो जो हज़रत ज़हरा का मक़सद था यानी अल्लाह के दीन का क़ायम होना और पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहो अलैहि व आलेही व सल्लम तथा उनके पाकीज़ा अहलेबैत के निर्देश पर अमल। 


इसी तरह जनाब हाज मंसूर अर्ज़ी ने हज़रत फ़ातेमा ज़हरा सिद्दीक़ए कुबरा की शान में मर्सिया पढ़ा। 
इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता की तरफ़ से, हज़रत फ़ातेमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में शोक कार्यक्रम, 14 नवम्बर 2026 तक हर दिन मग़रिब और इशा की नमाज़ के बाद आयोजित होंगे।
 

10/11/2026