logo khamenei

किताब "हेकायतुस सैयद", किश्वर दूस्त ऐवान में रिलीज़

वह किताब जो एक रहबर की तरबियत को बयान करती है

किताब "हेकायतुस सैयद", किश्वर दूस्त ऐवान में रिलीज़

तेहरान के किश्वर दूस्त ऐवान में, गुरूवार 14 मई 2026 को किताब "हेकायतुस सैयद" के रिलीज़ का प्रोग्राम आयोजित हुआ।

किताब "रिवायते आक़ा" का अरबी संस्करण "हेकायतुस सैयद" इस्लामी इंक़ेलाब के शहीद रहबर आयतुल्लाहिल उज़्मा इमाम सैयद अली ख़ामेनेई की ज़बानी अपने पिता आयतुल्लाह सैयद जवाद ख़ामेनेई रहमतुल्लाह अलैह की यादों पर आधारित है। गुरूवार 14 मई को तेहरान में इमाम ख़ामेनेई के शहादत स्थल के क़रीब, ईरानी, अरब और अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों और मेहमानों की मौजूदगी में यह किताब  रिलीज़ की गयी। 

यह किताब इस्लामी इंक़ेलाब के शहीद रबहर के पिता और उस्ताद आयतुल्लाह सैयद जवाद ख़ामेनेई की ज़िंदगी, शख़्सियत और इल्मी व आध्यात्मिक व्यवहार की दास्तान है जिसे ख़ुद शहीद इमाम ख़ामेनेई ने अपनी ज़बान से बयान किया है और ख़ुद उनकी शख़्सियत के तरबियत और अध्यात्म के पहलुओं को समझने के लिए लिखित रूप में आयी है। 

किताब "हेकायतुस सैयद", जिसे शहीद रहबर के शहादत स्थल के क़रीब रिलीज़ किया गया, डॉक्यूमेंट्री और मौखिक इतिहास के वर्णन के लेहाज़ से विशेष स्थान रखती है क्योंकि यह सिर्फ़ ख़ानदानी यादों का एक समूह नहीं है बल्कि यह ईरान की सामाजिक और धार्मिक तहों, ईरान और इराक़ के धर्मगुरुओं की जीवन शैली, पारिवारिक तरबियत और ईरान के समकालीन इतिहास की प्रभावी हस्तियों की परवरिश में उस के रोल को समझने की एक खिड़की शुमार होती है। 

इसी तरह किताब "हेकायतुस सैयद", उस शिक्षक की साफ़ और पारदर्शी छवि को पेश करती है जिस का असर, शहीद रहबर की शख़्सियत के निर्माण में बुनियादी और निर्णायक है। इस किताब में मित्वययता, सच्चाई, धार्मिक तरबियत और ईरानी धर्मगुरुओं की जीवन शैली जैसे मूल्यों को, दस्तावेज़ और व्यक्तिगत वर्णन के सांचे में पेश किया गया है।

14/05/2026

बहरैन के वरिष्ठ धर्मगुरू, आयतुल्लाह शैख़ ईसा क़ासिमः इमाम ख़ामेनेई ने उम्मत को इस्लाम की ओर पलटाया