इस्लामी इंक़ेलाब के नेता का ब्रिगेडियर जनरल अली रज़ा अफ़शार के निधन पर सांत्वना संदेश
आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई ने, मुजाहिद कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अली रज़ा अफ़शार के निधन पर उनके घर वालों, दोस्तों और सहकर्मियों को सांत्वना पेश की।
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता का सांत्वना संदेश इस प्रकार हैः
बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम
मुजाहिद जनरल जनाब अली रज़ा अफ़शार रहमतुल्लाह अलैह के निधन पर जो इस्लामी इंक़ेलाब के सीनियर और निर्माण जेहाद जेहादे साज़ंदगी विभाग के आरंभिक वर्षों में वरिष्ठ अधिकारियों में से थे, उनके सम्मानीय परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों की सेवा में सांत्वना पेश करता हूं।
अल्लाह से उनके लिए मग़फ़ेरत और अज्र की दुआ करता हूं।
सैयद अली ख़ामेनेई
18 अक्तूबर 2025
18/10/2025

