किताब 'पतझड़ आ गया' का इस्लामी इंक़ेलाब के नेता द्वारा रिव्यू

किताब 'पतझड़ आ गया' का इस्लामी इंक़ेलाब के नेता द्वारा रिव्यू

इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई ने शहीद अहमद यूसुफ़ी की पत्नी मोहतरमा फ़ख़रुस्सादात की यादों के संकलन पर आधारित किताब 'पतझड़ आ गया' का रिव्यू किया है। इस किताब को गुलिस्तान जाफ़रियान ने लिखा है। 

इस्लामी इंक़ेलाब के नेता की समीक्षा इस तरह हैः 

सुलगता इश्क़, फ़ौलादी इरादा और सच्चा ईमान इन दो जवानों की ज़िंदगी की छवि है जिसे इस किताब में बहुत ख़ूबसूरत और सरल अंदाज में चित्रित किया गया है। यह भी उन सच्ची रवायतों में से है जिन्हें सुनना और पढ़ना मुझ नाचीज़ जैसे लोगों को शर्मिंदा कर देता है और इन सच्चे मुजाहिदों से पाए जाने वाले सितारों जितनी दूरी को नुमायां कर देता है। 

दिसम्बर 2022

20/10/2024